विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

यूपी सरकार की जनता से अपील, हादसों में घायल लोगों का वीडियो बनाने के बजाय उन्हें अस्पताल पहुंचाएं

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि वह सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का वीडियो बनाने के बजाय उनकी जान बचाएं और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं.

यूपी सरकार की जनता से अपील, हादसों में घायल लोगों का वीडियो बनाने के बजाय उन्हें अस्पताल पहुंचाएं
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने खुद अपने काफिले को रुकवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचवाया.
  • उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोगों से की संवेदनशीलता बरतने की अपील
  • कहा, समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की बच सकती है जान
  • पिछले साल यूपी में 5000 हत्याएं हुई, 19 हजार लोग हादसे में मारे गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि वह सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का वीडियो बनाने के बजाय उनकी जान बचाएं और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं. सरकार का कहना है कि पिछले साल उत्तर प्रदेश में 5000 हत्याएं हुई हैं, जबकि 19 हजार लोग सड़क हादसों में मारे गए हैं. अगर सड़क हादसों के शिकार हुए लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता तो इनमें से कई लोगों की जान बच जाती. 

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा : लैंबॉर्गिनी ने मारी इको को जबरदस्त टक्कर, हवा में कई बार पलटी कार, देखें Video

उप मुख्यमंत्री ने घायलों को खुद अस्पताल पहुंचाया
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर जा रहे थे तब उन्होंने एक सड़क हादसा देखा. उन्होंने बताया कि एक कार और एक टेंपो की टक्कर हो गई थी. 5 लोग लहूलुहान सड़क पर पड़े थे. इसमें एक महिला और एक 5 साल की बच्ची भी थी. उन्होंने कहा कि मैं अपनी कार रुकवाकर वहां उतरा तो मैंने देखा कि घायलों की मदद करने के बजाय करीब 15 लोग अपने मोबाइल फोन से हर एंगल से उनकी वीडियो बना रहे थे. यहीं नहीं मेरे काफिले के आगे चल रही करीब 10 अफसरों की गाड़ियां भी उन्हें देखकर आगे बढ़ चुकी थी. तब मैंने अपने साथ चल रहे एम्बुलेंसऔर अपनी गाड़ियों से उन्हें अस्पताल भेजा और खुद वहां उन्हें भर्ती करवाने गया. 

VIDEO: टैम्पो से टक्कर, तड़पता रहा, नहीं आई मदद, हुई मौत

उप मुख्यमंत्री ने जनता से की अपील
इस हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जनता से अपील की कि सड़क हादसे के मौके पर संवेदनशीलता दिखाएं और घायलों की वीडियो बनाने के बजाय उनकी जान बचाने के लिए तुरंत अस्पताल ले जाएं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com