उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है, जहां आयकर विभाग ने तीन आम लोगों को अचानक करोड़ों रुपये के नोटिस भेजे हैं. यह नोटिस इतना बड़ा है कि इससे उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि यह राशि उनकी जीवन भर की कमाई से भी अधिक है.
अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के तार वाली गली में रहने वाले रईस, एक साधारण जूस विक्रेता, को आयकर विभाग ने 7 करोड़ 79 लाख 2 हजार 457 रुपये का नोटिस भेजकर हिला दिया है. रईस के लिए यह नोटिस एक बड़ा सदमा है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इतने बड़े वित्तीय विवाद का हिस्सा बनेंगे. रईस ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैंने हमेशा मेहनत से अपना घर चलाया है. मुझे नहीं पता कि यह नोटिस क्यों आया है. मेरी सरकार से अपील है कि मेरी मदद की जाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रईस अकेले नहीं हैं जिन्हें आयकर विभाग का नोटिस मिला है. योगेश शर्मा भी इसी तरह के सदमे से गुजर रहे हैं. आयकर विभाग ने योगेश को 11 करोड़ 11 लाख 85 हजार 991 रुपये का नोटिस भेजा है, जिससे उनका परिवार भारी दबाव में आ गया है. योगेश की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, और अब यह नोटिस उनके लिए एक बड़ा संकट बन गया है.
योगेश शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, यहां तक कि उनकी बिजली भी कटी हुई है. उन्हें आयकर विभाग से मिला नोटिस एक बड़ा धोखा लगता है. योगेश ने कहा कि उनके पास कुछ नहीं है, तो इतनी बड़ी रकम क्यों मांगी जा रही है? उन्होंने प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है.
करण कुमार की कहानी भी रईस और योगेश से मिलती-जुलती है. करण स्टेट बैंक में चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारी हैं और उनकी मासिक आय मात्र 15 हजार रुपये है. लेकिन आयकर विभाग ने उन्हें 33 करोड़ 88 लाख 368 रुपये का नोटिस भेजकर उनकी जिंदगी को उल्ट-पुलट कर दिया है. यह खबर सुनकर करण को बड़ा झटका लगा है.
रईस, योगेश और करण, ये तीनों आम आदमी हैं जिनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है. लेकिन अचानक इन्हें करोड़ों का आयकर नोटिस मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. क्या इनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया है? या फिर यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? इन सवालों के जवाब ढूंढने के लिए जांच की आवश्यकता है.
सरकारी एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं, जिसमें संदेह जताया गया है कि इन नागरिकों के पैन और आधार कार्ड का दुरुपयोग किया गया है. यह सवाल उठता है कि क्या यह कोई संगठित गिरोह है जो इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर रहा है? अगर ऐसा है, तो यह किसी के साथ भी हो सकता है. सरकार को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और निर्दोष नागरिकों को न्याय दिलाना चाहिए.
अदनान खान की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं