प्रतीकात्मक फोटो
- एसबीआई के रिकॉर्ड रूम में भयंकर आग
- नोएडा के सेक्टर 63 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग
- दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
नोएडा:
नोएडा के सेक्टर 63 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिकॉर्ड रूम में बीती रात भयंकर आग लग गई जिसमें बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए. करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 63में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का रिकॉर्ड रूम है.
यह भी पढ़ें: रबर गोदाम की आग हेलीकाप्टर से बुझाने के मामले में दिल्ली फायर सर्विस ने उठाए सवाल
यहां पर बैंक की फाइलें रखी जाती हैं. उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे बैंक के स्टोर में भयंकर आग लग गई. घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि देर रात से आज सुबह 10 बजे तक दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा रहा.
VIDEO: दिल्ली: रबर के गोदाम में लगी आग 16 घंटे बाद भी बेकाबू, एयरफ़ोर्स के हेलीकॉप्टर से हो रहा है पानी का छिड़काव
उन्होंने बताया कि इस घटना में बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Heavy Fire In SBI Bank, Sbi Records Room