विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

हाथरस केस : पीड़िता की बहन को खांसी की शिकायत, कोरोना टेस्ट कराने से परिवार का इनकार

Hathras Case: पीड़िता की बहन को खांसी की शिकायत है. हाथरस स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को उनका कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्ट करने पहुंची थी लेकिन बहन ने टेस्ट कराने से इनकार कर दिया.

हाथरस केस : पीड़िता की बहन को खांसी की शिकायत, कोरोना टेस्ट कराने से परिवार का इनकार
Hathras Rape Case: स्वास्थ्य विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा.
  • पीड़िता की बहन को खांसी की शिकायत
  • परिवार का कोरोना टेस्ट कराने से इनकार
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर से लौटाया
हाथरस:

हाथरस गैंगरेप मामले (Hathras Gang Rape Case) की जांच जारी है. केस की जांच का जिम्मा SIT को सौंपा गया है. SIT ने गांव के 40 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था. इनमें से काफी लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. वहीं पीड़िता की बहन को खांसी की शिकायत है. हाथरस स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को उनका कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्ट करने पहुंची थी लेकिन बहन ने टेस्ट कराने से इनकार कर दिया. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां से लौट गई. हाथरस गए कुछ पुलिसकर्मी, पत्रकार और नेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप कुमार पर कोरोना संक्रमित होने के बावजूद हाथरस जाने का आरोप लगा था. जिसके बाद कुलदीप ने BJP पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने सफाई दी कि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह हाथरस गए थे. हाथरस पुलिस ने उनके खिलाफ संक्रमण के बावजूद लोगों से मिलने को लेकर केस दर्ज किया है.

AAP विधायक कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज, हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिले थे कोरोना पॉजिटिव MLA

कुलदीप कुमार ने कहा, 'मुझे सूचना मिली कि हाथरस पुलिस ने मेरे खिलाफ केस दर्ज किया है. ये बीजेपी के नेताओं और आईटी सेल ने मिलकर दुष्प्रचार फैलाया है कि AAP विधायक कोरोना संक्रमित होकर हाथरस गए हैं, जबकि नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही मैं हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गया हूं.' विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की आरोपियों को बचाने के लिए की जा रही कवायद से पूरा दलित समुदाय आहत है. योगी सरकार कितना भी दम लगा ले, वह उस बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे. न्याय की लड़ाई जारी रहेगी.

VIDEO: हाथरस कांड : पीड़ित परिवार ने अस्थि विसर्जन से किया इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hathras Gang Rape Case, Hathras Victim Sister Coronavirus, Hathras Victim Mother Statement, Up Police, Hathras News, Hathras Police, Yogi Govt, Up Govt, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com