विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान हादसा, कर्मचारी-बचाने उतरे गार्ड की दम घुटने से मौत

 ग्रेटर नोएडा सेक्टर 150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में रविवार तड़के एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से सफाई कर्मचारी शशिकांत और उन्हें बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड आकाश की दम घुटने से मौत हो गई. सूचना पर पहुँची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शवों को अस्पताल पहुँचाया.

ग्रेटर नोएडा में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान हादसा, कर्मचारी-बचाने उतरे गार्ड की दम घुटने से मौत
greater noida eldeco society stp tank cleaner guard death

ग्रेटर नोएडा की हाई-राइज सोसायटियों में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एल्डिको सोसाइटी (सेक्टर 150) में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहाँ एक्सीलेंस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टैंक की सफाई के दौरान विषैली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई. मृतकों में एक सफाई कर्मचारी और उसे बचाने के प्रयास में उतरा सिक्योरिटी गार्ड शामिल है. घटना रविवार तड़के लगभग 4:00 बजे की है.

रवि शंकर निम डीसीपी ग्रेटर नोएडा के अनुसार, शशिकांत शर्मा (40 वर्ष), निवासी ग्राम गड़मुरा (करौली, राजस्थान), सोसाइटी के एसटीपी टैंक की सफाई करने के लिए नीचे उतरे थे. सफाई के दौरान अचानक जहरीली गैस के रिसाव और दम घुटने के कारण शशिकांत टैंक के अंदर ही बेहोश हो गए. काफी देर तक उनके बाहर न आने पर वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड आकाश (22 वर्ष), निवासी ग्राम इटहारी (फिरोजाबाद), उन्हें बचाने के लिए बिना किसी सुरक्षा उपकरण के तुरंत टैंक में उतर गया. 

greater noida eldeco society stp tank cleaner guard death

रवि शंकर निम डीसीपी ग्रेटर नोएडा

आकाश भी चंद मिनटों में बेहोश होकर गिर पड़े

दुर्भाग्यवश, जहरीली गैस का प्रभाव इतना तीव्र था कि आकाश भी चंद मिनटों में बेहोश होकर गिर पड़े. मामले की भनक लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस को तड़के 4:07 बजे घटना की सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क पुलिस और फायर सर्विस की टीमें दल-बल के साथ मौके पर पहुँचीं. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को टैंक से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के पश्चात दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ेंः नंदन नीलेकणी: देश को दिया ‘आधार', फिर बने कांग्रेस उम्मीदवार…अब लीक प्रूफ परीक्षाओं के बनाए गए जिम्मेदार

यह भी पढ़ेंः क्या है '3.5% Rule', जिसके एक्टिव होते ही कामयाब हो सकता है कोई भी आंदोलन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com