विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

यूपी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, योगी आदित्यनाथ ने 30 दिन के बोनस की घोषणा की

बोनस पाने वालों में राज्य कर्मचारी, सरकारी विभागों के कार्यप्रभारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों के कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल हैं.

यूपी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, योगी आदित्यनाथ ने 30 दिन के बोनस की घोषणा की
योगी आदित्यनाथ ने की दिवाली के बोनस की घोषणा
  • योगी सरकार के दिवाली को लेकर खास इंतजाम
  • 30 दिन का तदर्थ बोनस देंगे योगी आदित्यनाथ
  • राज्य सरकार के कर्मचारियों को दिया जाएंगा बोनस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर 30 दिन का तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है. बोनस पाने वालों में राज्य कर्मचारी, सरकारी विभागों के कार्यप्रभारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों के कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल हैं. उन्हें यह बोनस वर्ष 2016-17 की दीवाली के लिए दिया जाएगा.

कमाल की बात : यूपी में राज बदला, राज का रंग बदला

गुरुवार रात यह जानकारी यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय का लाभ लगभग आठ लाख कर्मचारियों को होगा. तदर्थ बोनस के रूप में कर्मचारियों को 6908 रुपये तक की धनराशि प्राप्त होगी. इस निर्णय को लागू किए जाने के फलस्वरूप राज्य सरकार पर 967 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा.

यूपी के राज्यपाल ने कहा, दिवाली के मौके पर अयोध्या में होगा भव्य समारोह

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, UP Government, Bonus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com