विज्ञापन

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार ग‍िरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

यूपी के गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार खान घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है. 

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार ग‍िरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार खान घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है. 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नंदगंज थाना पुलिस ने रेवसा कट से धामूपुर-धरवां मार्ग पर घेराबंदी की. इसी दौरान कुख्यात अपराधी मुख्तार खान को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मुख्तार खान के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. 

अवैध तमंचा औ कारतूस बरामद 

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया. पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. इस संबंध में नंदगंज थाने में बीएनएस की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

मुख्‍तार खान के खि‍लाफ दर्ज हैं आधा दर्जन से अधि‍क मामले 

गिरफ्तार मुख्तार खान, थाना नोनहरा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ गोतस्करी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और दहेज हत्या समेत विभिन्न मामलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं. इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र और उनकी टीम ने अंजाम दिया. 


UP में 24 घंटे में 7 एनकाउंटर, लखनऊ से पीलीभीत तक चली ताबड़तोड़ गोलियां, ये 2 इनामी बदमाश ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghazipur News, Encounter In Up, UP News, Uttar Pradesh News, UP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com