फ्लैट में लगी आग
गाजियाबाद:
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक सोसाइटी में स्थित एक फ्लैट में अगलगी की घटना सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि Exotica East Square सोसाइटी की बिल्डिंग के फ्लैट में आग लगी है. वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी. सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. आग बिल्डिंग के पांचवें माले पर स्थित फ्लैट में लगी है. किस वजह से अगलगी की घटना हुई है, फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं लग पाया है. फ्लैट से निकल रहे धुंए और आग से भयानक दृश्य दिखाई दे रहा था. आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ghaziabad News, Fire In Building