उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर से कोहरे का कहर देखने को मिला. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे भीषण सड़क हादसा हुआ. कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसे में एक के बाद एक दर्जनों गाडियां आपस में टकरा गई. गाड़ियों के आपस में टकराने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है. ये हादसा थाना मसूरी क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद बताई जा रही है.
इसस पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र में कार की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. आगरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा घने कोहरे के कारण की वजह से हुआ. पुलिस ने कहा कि हापुड़ के रहने वाले सभी पीड़ित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम जा रहे थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थानाक्षेत्र में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गयी. पुलिस ने भी इस हादसे के बारे में जानकारी दी. सराय छबीला के सुमित (21) और अंश (8) तथा सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के खत्री वाड़ा मोहल्ले की आशा (19) और गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थानाक्षेत्र के चीती गांव की पारुल (20) मोटरसाइकिल से बुलंदशहर के खानपुर थानाक्षेत्र के मनिया टिकरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे.
ये भी पढ़ें : हरदोई : ट्रॉली से टकराने के बाद नहर में गिरी तेज रफ्तार बोलेरो, दूल्हे समेत 5 की मौत
ये भी पढ़ें : यूपी : बिना वैध दस्तावजों के भारत-नेपाल सीमा पार करने की कोशिश में चीनी नागरिक गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं