यूपी के हरदोई में के पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो और अनंगपुर की ओर से आ रही गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर हो गई. इस भिड़ंत से बोलेरो के अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दूल्हे समेत 3 अन्य ने अस्पताल में मृत घोषित किए गए. ये भयानक सड़क हादसा तब घटा. जब हरपालपुर थाना क्षेत्र के कूड़ा गांव से बारात शाहजहांपुर जनपद के थाना कांट के अभयन पूरवा गांव जा रही थी. तब बीती रात दूल्हे की गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की. साथ ही अधिकारियों को सीएम ने दिए निर्देश दिए कि अस्पताल में जाकर घायलों का समुचित इलाज कराएं. दूल्हे के साथ उसके पिता,बहनोई भांजे के साथ चालक की मौत हुई. घटना की जानकारी के बाद डीएम और एसपी जिला अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है. जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के कुड़हा गांव थाना हरपालपुर के देवेश (21) पुत्र ओमवीर की शुक्रवार को शादी थी. कई गाड़ियों में सवार होकर बाराती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभयनपुर गांव जा रहे थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इन गाड़ियों में शामिल एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पचदेवरा क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर मार दी. इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजवाहे में जा गिरी. बोलेरो के अंदर दूल्हे सहित 8 बाराती मौजूद थे जिनमें दूल्हे के भांजे 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हा देवेश के बहनोई बिपनेश (45) निवासी जलालपुर पनबारा जनपद कन्नौज की मौके पर मौत हो गई. जबकि बोलेरों में सवार दूल्हा समेत छह लोग घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थानाध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
इसके बाद घायलों को आनन-फानन अस्पताल भिजवाया गया था. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दूल्हा देवेश दूल्हे के पिता ओमबीर और बोलेरो चालक सुमित की भी इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि अंकित जगतपाल और राजेश का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. सड़क हादसे में दूल्हा समेत पांच लोगों की मौत की सूचना के बाद डीएम एमपी सिंह,एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया है वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें : दिल्ली : सनकी शख्स ने पत्नी और मासूम बेटे को चाकू से गोदकर मारा
ये भी पढ़ें : साहिल ने 2020 में कर ली थी निक्की से शादी, परिवार और दोस्तों ने हत्या में की मदद: पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं