विज्ञापन

गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का बदला नाम, अब 'रामसेतु' कहिए

गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड का नाम बदल गया है. शहर की मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि प्रशासन की अनुमति मिल जाने के बाद नाम बदल दिया गया.

गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का बदला नाम, अब 'रामसेतु' कहिए
गाजियाबाद एलिवेटेड रोड का नाम हुआ रामसेतु (फोटो- NDTV)
गाजियाबाद:

दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले लोगों को अब शहर की एक नई पहचान देखने को मिलेगी. दरअसल, गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड अब 'रामसेतु' के नाम से जानी जाएगी. इसके मुख्य प्रवेश द्वार पर नगर निगम भव्य रामसेतु गेट का निर्माण करा रहा है. गेट पर बनाया जा रहा विशाल धनुष-बाण दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि गाजियाबाद की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का नया प्रतीक बनेगा. फिलहाल गेट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. गेट को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दिन और रात, दोनों समय इसकी भव्यता साफ दिखाई दे. इसके साथ ही नगर निगम आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी करा रहा है, जिससे पूरे इलाके का स्वरूप और अधिक आकर्षक बन सके.

करीब 11 किलोमीटर लंबी यह एलिवेटेड रोड राजनगर एक्सटेंशन से शुरू होकर गाजीपुर बॉर्डर तक जाती है. इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. 30 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस एलिवेटेड रोड का उद्घाटन किया था. करीब 1,147 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क ने गाजियाबाद और दिल्ली के बीच सफर को पहले की तुलना में काफी आसान और तेज बना दिया है.

नगर निगम ने फरवरी 2024 में इस एलिवेटेड रोड का नाम 'रामसेतु' रखने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर शासन को भेजा था.अब नाम बदलने की स्वीकृति मिल गई है. इसके बाद से इसे नई पहचान देने की दिशा में काम शुरू हुआ. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, Ram Setu, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com