विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2020

गाजियाबाद: 5 फरवरी से 21 मार्च तक विदेश से आए 1961 लोगों के क्वारंटाइन पूरा करने पर धन्यवाद कर रहा प्रशासन

गाजियाबाद में 5 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक के बीच में गाजियाबाद में 1961 लोग विदेश से आए थे, जिन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटाइन कर दिया था और उन्हें 14 दिनों तक घर में ही रहने की हिदायत दी थी.

गाजियाबाद: 5 फरवरी से 21 मार्च तक विदेश से आए 1961 लोगों के क्वारंटाइन पूरा करने पर धन्यवाद कर रहा प्रशासन
गाजियाबाद प्रशासन ने क्वरंटाइन पूरा करने पर यूं दिया Thank You
गाजियाबाद:

कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए देश के कई जिलों में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विदेश से लौटने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन करके उनके घरों के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया था. इस पोस्टर में होम अंडर क्वारंटाइन लिखा होता था, ताकि उनके घरों में बाहरी या रिश्तेदार लोगों न आए. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी वजह से अन्य लोग कोरोना के चपेट में न आ जाए. गाजियाबाद में 5 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक के बीच में गाजियाबाद में 1961 लोग विदेश से आए थे, जिन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटाइन कर दिया था और उन्हें 14 दिनों तक घर में ही रहने की हिदायत दी थी.

हालांकि अब जब क्वारंटाइन पीरियड खत्म हुआ तो घरों के बाहर क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने का भी धन्यवाद पोस्टर लगा रही है. गाजियाबाद जिला प्रशासन और जिलाधिकारी उन घरों में अपना प्रतिनिधित्व भेजकर स्क्रीनिंग करके उन्हें धन्यवाद कर रहे हैं, जिन्होंने घर में रहकर अपना क्वरंटाइन पीरियड पूरा किया है और पोस्टर लगाकर जानकारी भी दे रहे हैं कि इन्होंने अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा किया है.

गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने कहा, ''गाजियाबाद में जो लोग होम क्वारंटाइम में है, उसको हमलोग सख्ती से लागू करा रहे हैं. साथ ही साथ जिन लोगों ने अपने होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है उनके घर के सामने हरे रंग का स्टीकर लगा रहे हैं.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Administration, Ghaziabad Police, Home Quarantine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com