विज्ञापन

सब्जबाग दिखाकर नाबालिग को अगवा किया, 4 माह तक किया रेप, पॉस्को कोर्ट ने अरमान उर्फ भोला को सुनाई 25 साल की सजा

Pocso Court: नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपी अरमान उर्फ भोला को मामले में दोषी करार देते हुए पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद ने उसे 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी पर कोर्ट ने 55 हजार रुपए का अर्थदंड भी कोर्ट ने लगाया है, जिसे पीड़िता को दिया जाएगा.

सब्जबाग दिखाकर नाबालिग को अगवा किया, 4 माह तक किया रेप, पॉस्को कोर्ट ने अरमान उर्फ भोला को सुनाई 25 साल की सजा
MINOR GIRL ABDUCTED AND RAPED

 Minor Girl Abducted And Raped: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में अदालत ने आरोपी के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया है. सोमवार को पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने आरोपी अरमान उर्फ भोला को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जिसे पीड़िता को देने का आदेश जारी किया है. 

नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपी अरमान उर्फ भोला को मामले में दोषी करार देते हुए पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद ने उसे 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी पर कोर्ट ने 55 हजार रुपए का अर्थदंड भी कोर्ट ने लगाया है, जिसे पीड़िता को दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Village Of Widows: 'विधवाओं के गांव' में तब्दील हुई पूरी पंचायत, संकट में सर्करा खदान के सैकड़ों कारीगर परिवारों का अस्तित्व

अरमान उर्फ भोला ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को किया था अगवा

रिपोर्ट के मुताबिक सादात थाना क्षेत्र में गत 24 दिसंबर 2024 को आरोपी अरमान उर्फ भोला ने  नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था और इसके बाद आरोपी पीड़िता को आजमगढ़ के फूलपुर इलाके में ले गया, जहां करीब चार महीने तक अपने पास रखा और इस दौरान उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया.

धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया और मस्जिद व मजार पर ले जाता था

गौरतलब है सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को गाजीपुर के मकदूमपुर मजार से बरामद कर लिया था और उसके साथ मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. पीड़िता पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने औऱ मस्जिद और मजार जैसी जगहों पर ले जाने के आरोपी के खिलाफ मिले सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है.

ये भी पढ़ें-अनोखी परंपरा: पुजारी की लात लाती है सौभाग्य, अप्रैल महीने में हर साल Kick खाने मंदिर पहुंचते हैं हजारों लोग

Latest and Breaking News on NDTV

साक्ष्यों और गवाहों की रोशनी में कोर्ट ने सुनाई 25 साल कारावास की सजा

पुलिस ने आरोपी अरमान उर्फ भोला के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया था. आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा कोर्ट में कुल 8 गवाह पेश किए गए थे और सभी साक्ष्यों और गवाहों की रोशनी में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 25 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

ये भी पढ़ें-बेटे के सामने लोहे के रॉड से पीटकर पत्नी को मारा, फिर जंगल में फेंक आया शव, मासूम ने बताया पिता का खौफनाक सच!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com