विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

यूपी के शामली के चीनी मिल में गैस का रिसाव, 300 स्कूली बच्चे बीमार

बीमार बच्चों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. चीनी मिल से कौन सी गैस का रिसाव  हुआ है, इसके बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है.

यूपी के शामली के चीनी मिल में गैस का रिसाव, 300 स्कूली बच्चे बीमार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चीनी मिल से गैस रिसाव की वजह से 300 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं. दो स्कूलों के बच्चे इस गैस रिसाव का शिकार हुए हैं. ANI के अनुसार गैस रिसाव में 30 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बीमार बच्चों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. चीनी मिल से कौन सी गैस का रिसाव  हुआ है, इसके बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है.

मंगलवार सुबह जब चीनी मिल के पास के स्कूल में बच्चे बेहोश हुए तो स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बच्चों को लेकर स्कूल के टीचर जिला अस्पताल व जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंचे. मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बीमार बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर जिला अस्पताल से निजी अस्पतालों में बच्चों को रेफर किया गया. 

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर : एक महिला की वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर हुआ झगड़ा, 12 घायल

सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर होने की बात बताई गई है. प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है. शुगर मिल से कौन सी गैस लीक हुई है, इसको लेकर अभी ना प्रशासन और ना ही मिल के किसी अधिकारी ने कुछ कहा है. 
VIDEO: पुरानी वीडियो रिपोर्ट है मगर असरदार है

प्रशासन मामले की जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहा है. आपको बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ने की खेती के लिए जाना जाता है. अक्टूबर में गन्ने की पेराई शुरू हो जाती है. ऐसे में अब चीनी मिल के सत्र की तैयारियां की जा रही हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shamli School Tragedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com