उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ की सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. अजय राय ने बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह पर भ्रष्टाचार और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए थे. राजेश्वर सिंह के समर्थकों ने अजय राय के बयान का विरोध किया और उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था.