- एक सितंबर को लखनऊ में अपने घर में मृत मिली थीं अनीता सिंह
- अनीता के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया
- पुलिस एफएसएल की रिपोर्ट यथाशीघ्र मंगाने की कोशिश कर रही
उत्तर प्रदेश सरकार के अफसर उमेश प्रताप सिंह के खिलाफ आज उनकी पत्नी अनीता सिंह की हत्या के आरोप में एफआईआर हो गई. उनकी पत्नी एक सितंबर को लखनऊ में अपने घर में मृत पाई गई थीं. उनके सीने में गोली लगी थी. उमेश प्रताप का कहना है कि उनकी पत्नी ने खुदकुशी की है. उनके बच्चे भी ऐसा ही मानते हैं. लेकिन अनीता सिंह के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुक़दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
अनीता सिंह के चचेरे भाई राकेश सिंह का कहना है कि “मैं इस बारे में दावा कर सकता हूं कि इसमें हत्या की गई है और हत्या के लिए दोषी उमेश प्रताप सिंह स्वयं हैं. और मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध है कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए.''
जालौन: रेप के बाद आंखें फोड़कर किशोरी की हत्या के मामले में गांव का ही एक आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ ने एएसपी सुकृति माधव ने बताया कि 'कल रात मृतिका के चचेरे भाई की तरफ से तहरीर आई है, थाना चिनहट में. धारा 302 और 201 आईपीसी में इनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.पुलिस द्वारा एविडेंस कलेक्ट किए जा रहे हैं. एफएसएल से रिपोर्ट यथाशीघ्र मंगाने की कोशिश कर रहे हैं.'
खाने का बिल आया 180 रुपये, ढाबा मालिक से पूछा तो लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर मार डाला
VIDEO : व्यापारी ने पूरे परिवार को मारकर खुदकुशी की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं