- गोंडा में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर
- इस हादसे में बाप-बेटे की मौत
- तीन लोग गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के छपिया-बभनान मार्ग में शनिवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में बस्ती जिले के निवासी पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार ने बताया कि बस्ती जिले के सरैया निवासी संजय कुमार (50) अपने बेटे आशुतोष (24) के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार दोपहर जा रहे थे. छपिया-बभनान मार्ग में पतिजिया बुजुर्ग इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे दोनों में मोटरसाइकिलों में सवार पांच लोग घायल हो गए.
चम्पावत में सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, आईटीबीपी ने चलाया बचाव कार्य
सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता-पुत्र संजय और आशुतोष को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को हालत गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है.
फिल्मी स्टाइल में बचाई ट्रक ड्राइवर ने गाय की जान, 180 डिग्री पर घुमा दी गाड़ी, देखें VIDEO
पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. घटना की जांच जारी है.
VIDEO: दो अलग अलग जगहों पर हुए बस हादसे, 2 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं