विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2021

सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा रहने पर मायावती ने जताई चिंता, अन्नदाताओं के समर्थन में कही ये बात

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किसानों व केंद्र सरकार के बीच अब तक हुई वार्ता (Farmers-Govt Talks) के बेनतीजा रहने पर चिंता जाहिर की.

सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा रहने पर मायावती ने जताई चिंता, अन्नदाताओं के समर्थन में कही ये बात
नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग को स्वीकार करे सरकार (फाइल फोटो)
लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने किसानों व केंद्र सरकार के बीच अब तक हुई वार्ता (Farmers-Govt Talks) के बेनतीजा रहने पर चिंता जाहिर करते हुये कहा कि सरकार को नए कृषि कानूनों (New Agriculture Laws) को वापस लेने की किसानों की मांग को स्वीकार करके इस समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए.

बसपा अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, "काफी समय से दिल्ली की सीमाओं पर आन्दोलन (Kisan Andolan) कर रहे किसानों व केन्द्र सरकार के बीच वार्ता कल एक बार फिर से नाकाम रही, जो अति-चिन्ता की बात है." 
उन्होंने कहा, "केन्द्र से पुनः अनुरोध है कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग को स्वीकार करके इस समस्या का शीघ्र समाधान करे."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farm Laws, Mayawati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com