विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

सोनम शादी नहीं करना चाहती थी... राज कुशवाहा की दादी ने किया खुलासा, जानें क्या-क्या कहा

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सुकेती गांव के रहने वाले राज कुशवाहा के परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद से वह इंदौर में सोनम की फैक्ट्री में काम करता था. सोनम शादी नहीं करना चाहती थी. सोनम ने अपने पति को खा गई और उसके नाती को फंसा दिया. परिजनों ने इस मामले में निष्पक्षता से जांच कराए जाने की मांग की है.

सोनम शादी नहीं करना चाहती थी... राज कुशवाहा की दादी ने किया खुलासा, जानें क्या-क्या कहा

इंदौर के 29 वर्षीय व्यवसायी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हुई हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा के इर्द-गिर्द इस सनसनीखेज हत्याकांड की कहानी ने साजिश, विश्वासघात और क्रूरता की परतें खोल दी हैं. मेघालय पुलिस ने इस मामले को "ऑपरेशन हनीमून" नाम दिया है, जो एक सुनियोजित सुपारी किलिंग की ओर इशारा करता है. अभ राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी राज कुशवाहा के परिजनों से फंसाये जाने का आरोप लगाया है.

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सुकेती गांव के रहने वाले राज कुशवाहा के परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद से वह इंदौर में सोनम की फैक्ट्री में काम करता था. सोनम शादी नहीं करना चाहती थी. सोनम ने अपने पति को खा गई और उसके नाती को फंसा दिया. परिजनों ने इस मामले में निष्पक्षता से जांच कराए जाने की मांग की है.

मेघालय में हनीमून को गई सोनम और राजा रघुवंशी का मामला मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद राजा रघुवंशी हत्या कांड की मिस्ट्री का सनसनी खेज खुलासा हुआ है. सनसनीखेज खुलासे में पुलिस फोर्स सोनम को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, इस मामले में राज कुशवाहा का नाम सामने आने के बाद फतेहपुर पुलिस भी हरकत में आई है.

परिजनों से जब बात की तो बताया कि राज कुशवाहा बचपन से अपने पिता के साथ इंदौर में फल मंडी में रहता था. पांच साल पूर्व राज के पिता की मौत के बाद राज अपने परिवार का भारण पोषण करता है. राज की तीन बहनें है, जबकि उसकी बड़ी बहन जनपद में रहकर दादी और चाचा के साथ पढ़ाई करती है. दादी ने इस मामले में नाती को बेगुनाह बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

स्थानीय निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि राज पहले अच्छी जिंदगी जी रहा था. राज की माता 10 दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं. राज के पिता का निधन हो चुका है और घर में दादा, बाबा और चाचा रहते हैं. दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी समाचार के माध्यम से मिली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi Murder Case, Raj Kushwaha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com