विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी साथ खास तैयारी, गुरु गंभीर ने दी सलाह, संजू सैमसन के साथ ओपनिंग पर बनाई रणनीति

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा, वेलिंगटन के मैदान पर अब तक भारतीय टीम ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 2 मुकाबलों में जीत मिली है.

वैभव सूर्यवंशी साथ खास तैयारी, गुरु गंभीर ने दी सलाह, संजू सैमसन के साथ ओपनिंग पर बनाई रणनीति
गुरु गंभीर ने वैभव और संजू को दिए मंत्र, अब तीसरे टी-20 में मचेगा तहलका
BCCI

ईशान किशन के फिट नहीं होन के कारण तीसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी के खेलने के आसार फिर से बढ़ गए हैं. दूसरे मैच में ईशान के चोटिल होने के कारण वैभव को इलेवन में शामिल किया गया था लेकिन उनके बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करते हुए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कराई गई थी. नए बल्लेबाजी क्रम पर वैभव फ्लॉप हो गए थे और केवल 4 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद उनकी बल्लेबाजी क्रम में हुए बदलाव को लेकर काफी सवाल खड़े हुए.

अब जब यह उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे टी-20 में वैभव का खेलना निश्चित है तो एक बार फिर बल्लेबाजी क्रम को लेकर बात हो रही है. देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टी-20 में वैभव ओपनिंग में वापस लौटते हैं या फिर नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे. 

गंभीर ने संजू और वैभव दोनों से की बात, दिया गुरु मंत्र

बीसीसीआई ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन ने बात करते हुए नजर आए हैं. गंभीर वैभव को सलाह भी देते दिखे हैं. तस्वीर जो सामने आई है कि वह प्रैक्टिस सेशन की है जिसमें कोच गौतम की बातों को वैभव और संजू गंभीर से सुनते दिख रहे हैं. तीसरे टी-20 से पहले गुरु गंभीर की सलाह को मानकर दोनों बल्लेबाज की बल्लेबाजी कैसी रहेगी, यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा.

पावरप्ले का सबसे बड़ा हथियार है 'बेबी बॉस'

दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर बैटिंग कराने का फैसला कई प्रशंसकों को रास नहीं आया है जिसके कारण गुरु गंभीर की आलोचना भी हुई है , लेकिन अब तीसरे टी-20 में फैन्स को उम्मीद है कि वैभव, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की पहचान पावरप्ले में गेंदबाजों पर अटैक करने की है, वैभव नई गेंद के खिलाफ अपना स्वाभाविक खेल सकने में माहिर हैं. 

यह भी पढ़ें | वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 संजू, भुवनेश्वर कुमार OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

भारतीय टी20 टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)

यह भी पढ़ें | ईशान किशन की बादशाहत पर संकट, अभिषेक शर्मा के पास टी-20 में नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला

यह भी पढ़ें | 2 मैच में 99 रन लुटाने वाले भुवनेश्वर कुमार को मोर्ने मोर्केल का संदेश, बोले- उनसे बहुत उम्मीदें हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Vaibhav Sooryavanshi, New Zealand Vs India 2026/27, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com