विज्ञापन

शेरों के लिए AC, भालुओं-लेपर्ड के लिए कूलर, 44 डिग्री तापमान के बीच इटावा सफारी में खास इंतजाम, देखें तस्वीरें

Etawah Safari Park Heatwave Update: उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों को भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए नाइट सेल में कूलर और खस की चटाई लगाई गई है. उप निदेशक विनय सिंह के अनुसार, ब्रीडिंग सेंटर में शेरनी और शावकों के लिए विशेष रूप से AC चलाए जा रहे हैं.

शेरों के लिए AC, भालुओं-लेपर्ड के लिए कूलर, 44 डिग्री तापमान के बीच इटावा सफारी में खास इंतजाम, देखें तस्वीरें

Etawah Safari Park: ​उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है.  इटावा में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. इस गर्मी से इंसान ही नहीं, बेजुबान जानवर भी बेहाल हो रहे हैं. ऐसे में इटावा सफारी पार्क प्रशासन ने वन्य जीवों को राहत देने के लिए खास और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बब्बर शेरों को गर्मी से बचाने के लिए AC लगाए गए हैं, जबकि भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर की हवा का इंतजाम किया गया है.  

Beat The Heat: Air Conditioners and Coolers Installed For Lions at Etawah Safari Park.

Beat The Heat: Air Conditioners and Coolers Installed For Lions at Etawah Safari Park.

बब्बर शेरों, शेरनी और बुजुर्ग शेरों के लिए अलग-अलग व्यवस्था  

इटावा ​सफारी पार्क के उप निदेशक विनय सिंह ने बताया कि बब्बर शेरों को लू और तपिश से बचाने के लिए उनके नाइट सेल में खस की चटाई और डेजर्ट कूलर लगाए गए हैं, जबकि  ब्रीडिंग सेंटर में मौजूद शेरनी और शावकों के लिए विशेष रूप से एयर कंडीशनर (AC) चलाए जा रहे हैं. बुजुर्ग शेरों की सेहत का ध्यान रखते हुए हवा में नमी बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं. 

Etawah Safari Update: ACs Running For Lioness and Cubs Amid Scorching Heatwave in UP.

Etawah Safari Update: ACs Running For Lioness and Cubs Amid Scorching Heatwave in UP.

जब भड़के गैंडे ने सींग से उठा दी पर्यटकों की भरी जीप, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

सफारी का समय बदला, ये इंतजाम किए गए 

​इसके अलावा, क्राल और सफारी क्षेत्र में फॉगर और शॉवर चलाकर तापमान को कम किया जा रहा है. भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर लगाए गए हैं. हिरणों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए सफारी के तालाबों को ट्यूबवेल के जरिए लगातार भरा जा रहा है. भीषण दोपहर की धूप से पर्यटकों और जानवरों दोनों को बचाने के लिए सफारी के समय में भी बदलाव किया गया है. अब सफारी पार्क सुबह 6:30 बजे से ही पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है. 

Khas Curtains and Desert Coolers Protect Asiatic Lions in Etawah.

Khas Curtains and Desert Coolers Protect Asiatic Lions in Etawah.

नेपाल की सड़क पर दो गैंडों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो, देखने वाले रह गए हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com