Etawah Safari Park: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. इटावा में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. इस गर्मी से इंसान ही नहीं, बेजुबान जानवर भी बेहाल हो रहे हैं. ऐसे में इटावा सफारी पार्क प्रशासन ने वन्य जीवों को राहत देने के लिए खास और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बब्बर शेरों को गर्मी से बचाने के लिए AC लगाए गए हैं, जबकि भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर की हवा का इंतजाम किया गया है.

Beat The Heat: Air Conditioners and Coolers Installed For Lions at Etawah Safari Park.
बब्बर शेरों, शेरनी और बुजुर्ग शेरों के लिए अलग-अलग व्यवस्था
इटावा सफारी पार्क के उप निदेशक विनय सिंह ने बताया कि बब्बर शेरों को लू और तपिश से बचाने के लिए उनके नाइट सेल में खस की चटाई और डेजर्ट कूलर लगाए गए हैं, जबकि ब्रीडिंग सेंटर में मौजूद शेरनी और शावकों के लिए विशेष रूप से एयर कंडीशनर (AC) चलाए जा रहे हैं. बुजुर्ग शेरों की सेहत का ध्यान रखते हुए हवा में नमी बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

Etawah Safari Update: ACs Running For Lioness and Cubs Amid Scorching Heatwave in UP.
जब भड़के गैंडे ने सींग से उठा दी पर्यटकों की भरी जीप, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
सफारी का समय बदला, ये इंतजाम किए गए
इसके अलावा, क्राल और सफारी क्षेत्र में फॉगर और शॉवर चलाकर तापमान को कम किया जा रहा है. भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर लगाए गए हैं. हिरणों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए सफारी के तालाबों को ट्यूबवेल के जरिए लगातार भरा जा रहा है. भीषण दोपहर की धूप से पर्यटकों और जानवरों दोनों को बचाने के लिए सफारी के समय में भी बदलाव किया गया है. अब सफारी पार्क सुबह 6:30 बजे से ही पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है.

Khas Curtains and Desert Coolers Protect Asiatic Lions in Etawah.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं