विज्ञापन

'Enjoy Your Life, किसी को प्यार करो तो...'  व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक 

कानपुर में 18 साल के सौरभ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. इससे पहले उसने एक स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा था- "किसी को प्यार करो तो ऐसे करो कि वो आपको मिले या न मिले… लेकिन उसको आपकी मोहब्बत हमेशा याद रहे"

'Enjoy Your Life, किसी को प्यार करो तो...'  व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक 
प्रेमिका से विवाद के बाद 18 साल के युवक ने दी जान.

कानपुर: प्यार में दिल टूटता है, तो अक्सर फिल्म का हीरो अपने आप को तबाह कर लेता है. एक्टर सलमान खान की मशहूर फिल्म 'तेरे नाम' का वह दृश्य तो आपको याद ही होगा, जब प्यार में मिले दर्द के बाद हीरो ऐसे रास्ते पर लौट जाता है जहां से वापस आना मुमकिन नहीं होता. ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला रियल-लाइफ ड्रामा कानपुर के गुजैनी इलाके में देखने को मिला, जहां एक 18 साल के किशोर ने अपनी जिंदगी का अंत ट्रेन के आगे कूदकर कर लिया. इससे पहले उसने व्हाट्सएप Enjoy Your Life का स्टेटस लगाया था.  

दरसअल, कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा के रहने वाले मुन्ना गुप्ता का 18 वर्षीय बेटा सौरभ दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था. सौरभ का पिछले कुछ दिनों से उसकी प्रेमिका से विवाद चल रहा था, जिससे वह गहरे तनाव में था. शाम करीब 6 बजे वह किराने का सामान लाने की बात कहकर घर से निकला. इस दौरान परिवार को जरा भी अंदाजा कि बेटा अब वापस नहीं आएगा. देर रात तक सौरभ वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ.

सुशांत सिंह राजपूत की तरह कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता की भी 14 जून को मौत, दोनों में क्या कोई संबंध है?

स्टेटस लगाने के कुछ देर बाद ट्रेन के आगे कूदा 

खुदकुशी करने से ठीक पहले, रात 10:25 बजे सौरभ ने अपने मोबाइल पर एक स्टेटस लगाया था. जिसमें लिखा था- "किसी को प्यार करो तो ऐसे करो कि आपको मिले या न मिले… लेकिन उसको आपकी मोहब्बत हमेशा याद रहे", इसके तुरंत बाद उसने टूटे दिल की इमोजी के साथ अपना आखिरी स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा था- "एन्जॉय योर लाइफ". इसके कुछ देर बाद उसने गुजैनी ब्लॉक से गुजरने वाली ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. 

राजस्थान में एक और NEET छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी, बहुत दूर जा रहा हूं...

शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. परिजनों की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है. शिकायत पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Bihar: बिहार में युवक ने किया सुसाइड, सुनते ही गुजरात में दो और दोस्तों ने दे दी जान, स्टेटस पर लिखा - 'तेरे पास जल्द आ रहा हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, Kanpur Crime, UP Crime Hindi News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com