विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की तरह कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता की भी 14 जून को मौत, दोनों में क्या कोई संबंध है?

संचिता उगले के सुसाइड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. उनके जाने के बाद सबसे चौंकाने वाला दावा किया उनके भाई ने जिनका कहना था कि सुशांत और संचिता की मौत का कनेक्शन एक ही चीज से है.

सुशांत सिंह राजपूत की तरह कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता की भी 14 जून को मौत, दोनों में क्या कोई संबंध है?
संचिता उगले और सुशांत सिंह राजपूत की मौत का क्या है कनेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

कुमकुम भाग्य जैसे पॉपुलर शो से घर घर में छाने वाली संचिता उगले आज हमारे बीच नहीं हैं. उनकी अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. बताया गया कि उन्हें अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. अभी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. संचिता के भाई और परिवार की मांग है कि इस मामले पर हाई लेवल जांच हो. देखना होगा कि मौत का ये मामला आखिर में किस ट्रैक पर मुड़ता है लेकिन फिलहाल इसे सुसाइड ही बताया जा रहा है. संचिता के भाई ने इस सुसाइड से एक फिल्मी कनेक्शन भी निकला लिया है.

किस फिल्म स्टार से है संचिता उगले की मौत का कनेक्शन 

14 जून 2026 को संचिता ने खुदकुशी की. खुद को खत्म करने के इतने बड़े फैसले से पहले उन्होंने अपने मेन पेज के अलावा दूसरे इंस्टा पोस्ट से सुशांत को याद करते हुए रील अपलोड की थी. बता दें 14 जून को ही सुशांत सिंह राजपूत ने भी आत्महत्या की थी. संचिता की मौत के बाद मीडिया से बात करते हुए उनके भाई आकाश उगले ने सुशांत और उनकी मौत के बीच का एक कनेक्शन बताया. साथ ही उन्होंने एक पोस्ट का भी जिक्र किया था. ये पोस्ट संचिता के दूसरे प्रोफाइल से की गई थी. इसमें सुशांत की तस्वीरों की एक रील शेयर की गई थी और साथ में लिखा था मिस यू सुशांत सर. ये रील अब इंस्टाग्राम से हटा ली गई है. 

यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale suicide case: AICWA ने की हाई लेवल जांच की मांग, 22 साल की एक्ट्रेस की मौत पर उठे सवाल

Photo Credit: Sanchita ugale

सुशांत और संचिता की मौत का कनेक्शन क्या है?

सबसे पहले तो तारीख दोनों ही केस में सेम है. सुशांत ने 14 जून 2020 को सुसाइड किया था वहीं संचिता ने 14 जून 2026 को आत्महत्या की. संचिता के भाई कहना है कि जिस तरह इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत को दबाया गया वैसे ही हालात का सामना संचिता भी कर रही थी. आकाश ने कहा,  ''मेरी बहन का आखिरी पोस्ट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा हुआ था जिन्होंने 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी. मेरा मानना है कि उन्होंने इंडस्ट्री के दबाव के कारण ऐसा कदम उठाया था. मेरी बहन ने भी उसी तरह के दबाव की वजह से आत्महत्या की है.''

यह भी पढ़ें: संचिता उगले के पिता का छलका दर्द, बेटी की मौत पर बोले- हम आधे घंटे साथ नहीं थे और नहीं पता था ये कम उठा लेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanchita Ugale, Sushant Singh Rajput, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com