विज्ञापन

'अखिलेश का ल्यारी राज या धुरंधर CM', लखनऊ में छिड़ा पोस्टर वॉर; सियासी गलियारों में लगे होर्डिंग्स

Dhurandhar Poster War: यूपी की राजनीति में फिल्म धुरंधर का एंट्री हो गई है और सियासी गलियारों में होर्डिंग्स लगाकर भाजपा समाजवादी पार्टी को निशाने पर ले रही है.

'अखिलेश का ल्यारी राज या धुरंधर CM', लखनऊ में छिड़ा पोस्टर वॉर; सियासी गलियारों में लगे होर्डिंग्स
लखनऊ में लगे होर्डिंग्स.

UP Politics Poster War: फिल्म धुरंधर की चर्चा अब सियासी गलियारों तक पहुंच गई है. फिल्म पोस्टर के जरिए लखनऊ में पोस्टर वॉर छिड़ गया है. पोस्टर के जरिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में हुई घटनाओं को ल्यारी राज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) राज को धुरंधर बताया है. अब लग रहा है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से होर्डिंग्स लगाकर विरोधी पार्टियों को निशाने की लड़ाई छिड़ सकती है.

लखनऊ में लगे होर्डिंग्स में पहले बड़े शब्दों में लिखा हुआ है, 'आपको क्या चाहिए?' फिर पोस्टर में एक तरफ अखिलेश यादव का फोटो लगा है और साथ में लिखा है कि अखिलेश का ‘ल्यारी राज' या ‘धुरंधर सीएम. साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा हुआ है. लखनऊ में सीएम आवास समेत विभिन्न मुख्य चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं.

पोस्टर में अतीक, मुख्तार अंसारी की मौत का जिक्र

यह पोस्टर यूथ अगेंस्ट माफिया (माफिया के खिलाफ युवा) के नाम पर लगे हैं. होर्डिंग में सपा राज में मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली दंगों को लेकर सपा पर निशाना साधा गया है. वहीं, ‘धुरंधर सीएम' योगी के नाम पर माफिया के अंत की तस्वीरें लगी है, जहां माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahamad), मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari), मुकीम काला के मौत की जानकारी दी है और अखबारों की कटिंग लगी है.

UP Vidhan Sabha Chunav 2027: यूपी में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश के अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पिछले दो बार (2017-2027) से यूपी की सत्ता भाजपा के हाथों में रही है और दोनों बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. अगले साल की तैयारी के लिए समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों अभी से तैयारी में लग गई हैं.

ये भी पढ़ें- मांगे पूरी करो नहीं तो हेलीकॉप्टर नहीं उतरने देंगे... CM योगी को आगरा पहुंचने से पहले किसानों की धमकी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com