- सीएम योगी आदित्यनाथ आज आगरा में ग्रेटर आगरा परियोजना का शिलान्यास करेंगे और नई टाउनशिप का भूमिपूजन करेंगे
- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और अन्य किसान भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान में देरी के कारण नाराज हैं
- किसानों का कहना है कि उन्हें अधिग्रहित भूमि का मुआवजा ब्याज सहित पूरा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा आएंगे लेकिन उनके दौरे से पहले ही किसानों में नाराजगी है. भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) व किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर हमें मुआवजा सहित पूरा ब्याज नहीं मिला तो आज हम सीएम योगी का हेलीकॉप्टर आगरा में नहीं उतरने देंगे. एक दिन पहले हुई पंचायत में किसानों ने मांग की है कि पहले कमिश्नर,जिलाधिकारी किसानों को संतुष्ट करें और जो मुआवजा है उसका ब्याज सहित पूरा भुगतान करें.
सीएम योगी का आगरा दौरा
दरअसल, आगरा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और अन्य किसान मुआवजे के मुद्दे सहित अन्य मुद्दों को लेकर पंचायत की थी. भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसान नाराज हैं. इसके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल यानी आज ग्रेटर आगरा परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं. आगरा के रायपुर रहनकला में 10 नई टाउनशिप का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास व भूमिपूजन करेंगे. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई टाउनशिप का निर्माण होना है जिसकी लागत 5142 करोड़ रुपए है.
यह भी पढ़ें- 24 घंटे में दें मुआवजा... बारिश से फसलों के नुकसान पर सीएम योगी सख्त, जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
...तो नहीं उतरने देंगे हेलीकॉप्टर
पंचायत में भूमि अधिग्रहण मुआवजे को लेकर किसानों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि इनर रिंग रोड का मुआवजा अभी नही मिला है,जिस दिन से किसानों की भूमि का अधिग्रहण हुआ है उसी दिन 15 प्रतिशत ब्याज के साथ मुआवजा दिया जाए.किसानों की खतौनी से नाम काटे गए हैं उन्हें सही कराया जाए.जब तक किसान संतुष्ट नहीं होगा और मुआवजे का सही से हिसाब नही होगा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर नही उतरने दिया जाएगा.
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है जबकि किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिला है , किसानों को ब्याज सहित सही मुआवजा पहले मिलने चाहिए उसके बाद परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन होगा , कमिश्नर जिलाधिकारी पहले किसानों को संतुष्ट करें , पहले के कई मुद्दे किसानों के लटके हुए है , अगर किसानों का सही से पूरा हिसाब नही होगा तो मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतरने देंगे , किसानों से जो वादे किए गए थे पहले वह पूरे किए जाए ।
यह भी पढ़ें- CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं