विज्ञापन

लखनऊ में महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मार हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया है कि उन्नाव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है.

लखनऊ में महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मार हत्या
धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मार हत्या
NDTV

लखनऊ में महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है. वारदात में धीरेंद्र प्रताप सिंह के ड्राइवर की भूमिका भी सामने आई है.

डीसीपी साउथ के मुताबिक, धीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी ममता सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति को उनका ड्राइवर अपने साथ ले गया और उनका अपहरण कर लिया गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने नहर से धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव बरामद किया. उनकी गाड़ी भी पुलिस ने रिकवर कर ली है. पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर धीरेंद्र प्रताप सिंह को गोली मारी और उनकी हत्या कर दी.

उन्नाव के जमीन विवाद में रची गई हत्या की साजिश

पुलिस की जांच में सामने आया है कि उन्नाव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन विवाद में किन लोगों की भूमिका थी और हत्या की साजिश कैसे रची गई. मामले में आरोपी ड्राइवर समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है.

6 पुलिस टीमों को लगाया गया

डीसीपी साउथ ने बताया कि घटना के खुलासे और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 पुलिस टीमें लगाई गई हैं. सभी टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात में जो भी लोग शामिल होंगे, सभी की गिरफ्तारी की जाएगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com