विज्ञापन

वाराणसी की दालमंडी पूरी तरह सील, ढहाई जा रहीं 5 मस्जिदें, आसपास के मकानों पर भी चल रहा हथौड़ा

वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को फिर से प्रशासन की बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई. यहां एक साथ कई मस्जिदों और आसपास बने मकानों को गिराया जा रहा है.

मुतवल्ली ख़ुद मस्जिद के हिस्से को ध्वस्त किया जा रहा.
  • मस्जिदों के साथ-साथ आसपास बने बाकी मकानों पर भी कार्रवाई शुरू.
  • मस्जिदों के मुतवल्ली खुद मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ रहे.
  • सड़क चौड़ीकरण परियोजना के मद्देनजर की जा रही ये कार्रवाई.

Dalmandi Demolition Drive: वाराणसी के दालमंडी में बुधवार सुबह में एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है. पीडब्ल्यूडी (PWD), नगर निगम और वाराणसी विकास प्राधिकारण (VDA) की देखरेख में मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद यानी अली बेग मस्जिद के साथ अन्य चार मस्जिदों को भी गिराया जा रहा है. दालमंडी में मस्जिद के मुतवल्ली खुद मस्जिदों को ढहा रहे हैं. ⁠मस्जिदों के साथ बाकी बने मकानों पर ⁠ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है. 

किसी भी संभावित अशांति से निपटने के लिए दालमंडी के दोनों सिरों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं. दालमंडी को पुलिस के पहरे में सील कर दिया है, यहां तक कि मीडियो को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है.

सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

वाराणसी के दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर प्रशासन लगातार काम कर रहा है, जिसको लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी जारी है. दालमंडी में कुल छह मस्जिदों के साथ मकानों को ढहाया जाना है, जिनमें पांच पर आज हथौड़ा चल रहा है और लंगड़ा हाफिज मस्जिद को अभी ध्वस्त नहीं किया गया है. इलाके में 168 मकानों को पहले ही गिराया जा चुका है.

इलाके में ध्वस्तीकरण का काम अंतिम चरण में है. दालमंडी रोड पर प्रस्तावित सड़क का स्वरूप स्पष्ट दिखाई देने लगा है. वर्षों से भीड़भाड़ और जाम की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र को नई सड़क से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ध्वस्तीकरण में इन छह मस्जिदों का नाम

बहुत घना है दालमंडी का इलाका

दालमंडी वाला इलाका बहुत ही घनी आबादी वाला है. यहां से गुजरने वाली सड़क बहुत ही संकीर्ण है. इस वजह से यातायात व्यवस्था बहुत खराब रहती है. सड़क चौड़ीकरण के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी और काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने के लिए एक और वैकल्पिक रास्ता खुल सकेगा.

ये भी पढ़ें- वाराणसी के दालमंडी में चौड़ीकरण की जद में आ रही मस्‍ज‍िदों की नपाई से अफरातफरी, पुल‍िस-PAC और RAF तैनात

  • लंगड़ा हाफिज मस्जिद
  • मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद 
  • संगमरमर मस्जिद
  • अली रज़ा खान मस्जिद
  • निसारन मस्जिद
  • रंगीले शाह मस्जिद 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalmandi Demolition Drive, Dalmandi Shops Demolition, Varanasi News, Mosque Demolition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com