विज्ञापन

वाराणसी के दालमंडी में चौड़ीकरण की जद में आ रही मस्‍ज‍िदों की नपाई से अफरातफरी, पुल‍िस-PAC और RAF तैनात

मस्जिद के अंदर और बाहर नापाई से एक बार फिर दालमंडी में अफरातफरी का माहौल हो गया है. इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं.

वाराणसी के दालमंडी में चौड़ीकरण की जद में आ रही मस्‍ज‍िदों की नपाई से अफरातफरी, पुल‍िस-PAC और RAF तैनात

वाराणसी में दालमंडी के चौड़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. अब तक कुल 181 भवनों में से 140 पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है, जबकि जद में आने वाली 6 मस्जिदों पर भी जल्द एक्शन हो सकता है. शुक्रवार को पांच मस्जिदों की गली से नाप ली गई कि मस्जिद का कितना हिस्सा चौड़ीकरण में जाएगा?  मस्जिद के अंदर और बाहर नापाई से एक बार फिर दालमंडी में अफरातफरी का माहौल हो गया है. इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं.

अधिकारियों की मानें तो इस जून महीने के अंत तक ध्वस्तीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले तीन महीनों में निर्माण काम भी पूरा हो जाएगा. 

नई सड़क से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

वाराणसी के दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर प्रशासन तेजी से काम कर रहा है. अब तक बड़ी संख्या में मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है, जिसके बाद इलाके में प्रस्तावित सड़क का स्वरूप स्पष्ट दिखाई देने लगा है. वर्षों से भीड़भाड़ और जाम की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र को नई सड़क से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

मार्ग में आने वाली 6 मस्जिदों की पैमाइश पूरी

परियोजना के तहत सड़क की जद में आने वाले धार्मिक स्थलों को लेकर भी प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है.  मार्ग में आने वाली 6 मस्जिदों की पैमाइश पूरी कर ली गई है। संबंधित पक्षों से वार्ता और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है. 
 

यह भी पढ़ें- 'परशुराम अवतार और हाथ में संविधान', काशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी का नया पोस्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi, Varanasi News, UP News, Varanasi News In Hindi, Dalmandi Demolition Drive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com