14 मई की रात में पशु तस्करों द्वारा अपने वाहन पिकअप से जान बुझकर थाना जलालपुर के चौकी प्रभारी पराउगंज प्रतिमा सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को जान मारने की नियत से टक्कर मारा गया था. जिसमें प्रतिमा सिंह को गम्भीर चोट आने पर ट्रामा सेन्टर वाराणसी में ईलाज चल रहा है.
इसी क्रम में पूरे जनपद में सतर्कता के साथ गौ तस्करों के विरुद्ध चेंकिग अभियान के निर्देश दिये गये थे. इस आदेश के क्रम में 17 मई को प्रभारी निरीक्षक चन्दवक सत्य प्रकाश सिंह द्वारा खुज्झी मोड़ पर अपने फोर्स के साथ चेंकिग किया जा रहा था कि रात को 11.50 बजे आजमगढ़ वाराणसी रोड़ पर आजमगढ की तरफ से गौ तस्कर एक पिकअप में सवार होकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे कि रोकने पर जान मारने की नियत से पुलिस फोर्स पर चढ़ाने का प्रयास किया. जिसमें चेकिंग कर रहे दुर्गेश कुमार सिंह को टक्कर मारते हुये वाराणसी की तरफ भागने लगे. घटना की सूचना पर समस्त पुलिस बल को सक्रिय किया गया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
जिस पर जनपद की एसओजी टीम के साथ आस पास के थाने की पुलिस बल द्वारा उक्त पिकअप का पीछा किया जाने लगा तथा गम्भीर रुप से घायल दुर्गेश कुमार सिंह को ट्रामा सेन्टर वाराणसी ले जाया गया. जहां पर आज डाक्टरों द्वारा उक्त दुर्गेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 135/2025 धारा 103 बीएनएस विरुद्ध वाहन पिकअप के चालक नाम पता अज्ञात व कुछ नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.
उक्त पिकअप व गौ तस्करों की तलाश व पीछा करते हुये पुलिस बल ग्राम ताला बेला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी पहुचे जहां पर गौ तस्करो ने उक्त वाहन पिकअप को छोड़कर दो मोटर साइकिल पर तीन – तीन बैठकर चन्दवक की तरफ भागने लगे.
थाना क्षेत्र चन्दवक के अन्तर्गत पुलिस टीम पर एक मोटर साइकिल पर बैठे गौ तस्करों दवारा जान मारने की नियत से फायर किया जाने लगा. पुलिस टीम द्वारा आत्म रक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में नरेन्द्र यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी रमना चौबेपुर वाराणसी,
गोलू पुत्र संकठा यादव निवासी टड़िया थाना अलीनगर चन्दौली के पैरों में गोली लगी है तथा सलमान पुत्र मुसाफिर निवासी मुथरापुर कोटवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को सीने में गोली लगने के कारण गम्भीर रुप से घायल होने पर सीएचसी डोभी बीरीबारी चन्दवक के डाक्टरो द्वारा बेहतर ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर किया गया है. जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया
वहीं राहुल यादव पुत्र तहसीलदार यादव निवासी तालाबेला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, राजू यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात,
आजाद यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात,फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें लगायी गयी है. घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप को ग्राम ताला बेला थाना चोलापुर वाराणसी से बरामद किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं