विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2025

यूपी के फिरोजाबाद में कब्रिस्तान पर सियासी घमासान, सपा सांसद बोले- साजिश रच रहा है प्रशासन

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कई दस्तावेज और तथ्य पेश कर कब्रिस्तान की जमीन को वैध बताया. उन्होंने प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की.

यूपी के फिरोजाबाद में कब्रिस्तान पर सियासी घमासान, सपा सांसद बोले- साजिश रच रहा है प्रशासन
फिरोजाबाद:

यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कब्रिस्तान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और महासचिव रामजीलाल सुमन ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कराकर प्रशासन ने ताला जड़ दिया है. यही नहीं, एसडीएम और कुछ अधिकारी शिकोहाबाद में दंगा कराने की साजिश रच रहे हैं.

सांसद ने कई दस्तावेज और तथ्य पेश कर कब्रिस्तान की जमीन को वैध बताया. उन्होंने प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. हालांकि, इस दौरान मामला तब और तूल पकड़ गया, जब मेराज अली और उनके परिजन हाथों में तख्तियां लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल के बाहर पहुंच गए और रामजीलाल सुमन और सपा के पूर्व विधायक अजीम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी.

Latest and Breaking News on NDTV

मेराज अली का दावा है कि जिस गाटा संख्या 1038 की जमीन को कब्रिस्तान बताया जा रहा है, वह उनकी निजी बगिया है. उन्होंने कहा, “यह मेरी पुश्तैनी संपत्ति है, लेकिन सपा नेताओं के दबाव में इसे कब्रिस्तान बताकर कब्जाने की साजिश हो रही है.” मेराज अली ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया. सुरक्षा घेरा बनाकर रामजीलाल सुमन को सुरक्षित शिकोहाबाद से रवाना किया गया. इस दौरान दोनों पक्षों में नारेबाजी होती रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

कब्रिस्तान विवाद के इस मामले ने शिकोहाबाद की राजनीति और प्रशासन की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है. लोगों को इंतजार है कि जिला प्रशासन इस संवेदनशील प्रकरण में क्या कदम उठाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikohabad Cemetery Controversy, Firozabad Cemetery Controversy, Samajwadi Party, Rajya Sabha MP Ramji Lal Suman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com