विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से अमेठी के दो दिन के दौरे पर, सात रोड शो करेंगे

राहुल गांधी रायबरेली होते हुए सलोन पहुचेंगे और नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से अमेठी के दो दिन के दौरे पर, सात रोड शो करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दो दिन की यात्रा पर अमेठी जाएंगे.
  • अमेठी वापस पहुंचकर मुंशीगंज अतिथि गृह जाएंगे
  • 16 जनवरी को सुबह मुसाफिरखाने में लोगों से मिलेंगे
  • पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी का दौरा
अमेठी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद राहुल गांधी सोमवार से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश एवं नई ऊर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों पर रोड शो करने का कार्यक्रम है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि गांधी सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रायबरेली होते हुए सलोन पहुचेंगे. वह सलोन नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद अमेठी पहुंचेंगे और मुंशीगंज अतिथि गृह जाएंगे.

VIDEO : जजों के आरोप गंभीर मामला

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी के मुसाफिरखाने में लोगों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके बाद उनका कार्यक्रम जायस, जगदीशपुर और मोहनगंज जाने का है. सिंह ने बताया कि गांधी के अमेठी दौरे से जनता में काफी उत्साह है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार अमेठी आ रहे हैं.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com