गुवाहाटी में विंडीज के खिलाफ बुधवार को हैमिस्ट्रिंग चोट के कारण प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. चोट के कारण कृष्णा को आराम देने का फैसला किया गया है. पुरुष चयन समिति ने प्रसिद्ध के विकल्प के रूप में अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है, तो वहीं टीम इंडिया की न्यूजीलैंड दौरे में जरूरत को देखते हुए विंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में बदलाव किया गया है. और वॉशिंगटन सुंदर की जगह टी20 टीम में नमन धीर लेंगे. कंबोज चंडीगढ़ में टीम के साथ जुड़ेंगे. इस बदलाव के बाद अब भारतीय वनडे टीम इस प्रकार है:
भारत की अपडेटेड वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज
वाशिंगटन सुंदर और टी20 सीरीज:
इस बीच, सीनियर चयन समिति ने टीम मैनेजमेंट की सलाह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम से वॉशिंगटन सुंदर को वापस लेने का फैसला किया है. यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. चूंकि रणजी ट्रॉफी का सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, इसलिए वाशिंगटन को अपनी राज्य की टीम के लिए लाल गेंद (रेड-बॉल) क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का अवसर मिलेगा. सुंदर की जगह नमन धीर को वनडे के बाद खेले जाने वाली टी20 टीम में जगह दी गई है.
भारत की अपडेटेड टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं