विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

बुर्का पहनकर कॉलेज आईं लड़कियां तो प्रिंसिपल ने छड़ी दिखाकर भगाया, Video आने पर मचा बवाल

कॉलेज में लड़कियों की ड्रेस कोड को लेकर झगड़ा पुराना है. अक्सर उनसे कहा जाता है कि जीन्स न पहनो, पश्चिमी लिबास न पहनो, पारंपरिक पहनावे में रहो, लेकिन यूपी के फिरोज़ाबाद में एक नया अजूबा देखने को मिल रहा है.

  • प्रिंसिपल ने ड्रेस कोड का दिया हवाला
  • छात्राओं को रोकने छड़ी लेकर पहुंचे प्रिंसिपल
  • यूपी के एसआरके डिग्री कॉलेज का मामला
उत्तर प्रदेश:

कॉलेज में लड़कियों की ड्रेस कोड को लेकर झगड़ा पुराना है. अक्सर उनसे कहा जाता है कि जीन्स न पहनो, पश्चिमी लिबास न पहनो, पारंपरिक पहनावे में रहो, लेकिन यूपी के फिरोज़ाबाद में एक नया अजूबा देखने को मिल रहा है. वहां एसआरके डिग्री कॉलेज ने बुर्क़े पर पाबंदी लगा दी है. कॉलेज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रिंसिपल छड़ी लेकर बुर्क़े में आई छात्राओं को कॉलेज से भगाते नज़र आ रहे हैं. इन छात्राओं का कहना है कि उनसे कहा जा रहा है, वो बस स्टॉप पर बुर्क़ा उतार कर कॉलेज में दाखिल हों.

भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों ने विकसित की थी हड़प्पा सभ्यता, आर्य-द्रविणों में संघर्ष के प्रमाण नहीं : रिसर्च

बुर्का पहनना किसी कॉलेज के ड्रेस कोड के खिलाफ हो सकता है. इसे औरत की आजादी के भी खिलाफ माना जा सकता है. इसे पिछड़ेपन की निशानी भी कह सकते हैं पर यह देश के किसी कानून के खिलाफ नहीं है. फिलहाल यह चौंकाने वाला है कि कॉलेज के प्रिसिंपल छड़ी लेकर बुर्का पहनने वाली लड़कियों को किस तरह दुतकार के कॉलेज से भगा रहे हैं.

एआसके डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल प्रभासकर राय का कहना है कि यह नियम पुराना है कि लड़कों को यूनिफॉर्म में आना है, चूंकि अभी एडमिशन चल रहे थे इसलिए इसका सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा था. अब एडमिशन प्रॉसेस पूरा हो गया है इसलिए 11 तारीख के बाद से बिना परिचय पत्र और बिना यूनिफॉर्म के प्रवेश कर दिया गया है. उन्होंने कहा, बुर्का ड्रेस के अंतर्गत नहीं आता. ड्रेस में जो कॉलेज द्वारा निर्धारित ड्रेस है उसे ही अनुमति दी जाएगी.

स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा और उसका भाई अब बरेली में पढ़ेंगे

कॉलेज में पुलिस का पहरा है. पुलिस बुर्का पहनने वाली लड़कियों से कह रही है कि वो बाहर बस स्टैंड पर जाकर बुर्का उतार कर आए. क्लास के अंदर बुर्का उतारने की इजाजत नहीं है. तमाम बुर्का वाली लड़कियों का कहना है कि वह हमेशा बुर्का में कॉलेज आती हैं, लेकिन अचानक यह नियम लागू कर दिया गया.

Video: फिरोजाबाद के SRK डिग्री कॉलेज में बुर्का पहनकर आने पर लगी पाबंदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firozabad, Burqas, Principal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com