- इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की तैयारी कर रही हैं
- लखनऊ के शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास ने मेलोनी के इस प्रस्ताव को इस्लाम से नफरत का प्रतीक बताया
- मेलोनी ने कहा कि स्कूलों में पूरे चेहरे को ढकने वाले परिधान पर रोक का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा
इटली की मेलोनी सरकार बुर्का और नकाब पर बैन लगाने जा रही है. प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की तैयारी का ऐलान कर दिया है. इस पर भारत के एक धर्मगुरु ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. लखनऊ के एक शिया धर्मगुरु का कहना है कि इससे उनकी मानसिकता का पता चल रहा है. मेलोनी को इस्लाम से कितनी नफरत है, ये पता चल गया है.
इस्लाम में औरत को एक ज्वेलरी की तरह
मौलाना शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास ने कहा कि इस्लाम में औरत को एक ज्वेलरी की तरह समझा जाता है. बुर्के का मतलब ये नहीं होता कि औरत को पिंजरे की चिड़िया बना के घर में बिठा दिया जाए. लोग कहते हैं बुर्के से कट्टरता फैलती है, असल में ये उनके मानसिकता की बात है, न इस्लाम की विचारधारा की बात है, न बुर्के की बात है.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: स्कूलों में बुर्का और नकाब पर इटली की प्रस्तावित पाबंदियों पर मौलाना शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास ने कहा, "जिस तरीके से इटली में बुरखे पर बैन लगा है और यूरोप के तकरीबन 24 जगह पर बुरखे को बैन करने की बात हो रही है। इससे पूरी तरीके से मानसिकता का पता चल रहा… pic.twitter.com/ptBA1dP7kd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2026
'मेलोनी को इस्लाम धर्म से कितनी नफरत है'
शिया धर्मगुरु ने कहा कि इस्लाम ने औरत को इज्जत और सम्मान दोनों दिया है. लेकिन इटली में बुर्के पर बैन लगाया जा रहा है. यूरोप के तकरीबन 24 जगह पर बुर्के को बैन करने की बात हो रही है. इससे वहां की सरकार की मानसिकता का पता चल रहा है कि वहां की सरकार को इस्लाम धर्म से कितनी नफरत है.
स्कूलों में बुर्का बैन की तैयारी
बता दें कि मेलोनी ने रविवार को अपनी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली' के युवा संगठन के एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि जल्द ही सरकार स्कूलों में चेहरा ढकने पर रोक लगाने जा रही है. इस प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा. बता दें कि प्रस्तावित नियम विशेष रूप से स्कूलों में पूरे चेहरे को ढकने वाले परिधानों पर रोक से जुड़े हैं. बुर्का और नकाब में चेहरा ढका रहता है, जबकि हिजाब में आम तौर पर सिर और गर्दन ढके होते हैं, लेकिन चेहरा खुला रहता है. मेलोनी ने अपने ऐलान में बुर्का और नकाब का जिक्र किया है.
यूरोप के बहुत से देशों में बैन है बुर्का
बता दें कि इटली भी यूरोप के उन देशों की फेहरिस्त में शुमार होने की तैयारी कर रहा हैस जहां बुर्के पर बैन है. जॉर्जिया मेलोनी क्लासों में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने और देश की संस्कृति को सीखने या समझने में समस्या का सामना कर रहे विदेशी छात्रों के अभिभावकों के लिए इतालवी भाषा सीखना अनिवार्य करने की योजना भी बना रही है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब बैन, PM मेलोनी बोलीं- विदेशी छात्रों को इतालवी भाषा भी सीखनी होगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं