नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ऋतु माहेश्वरी को हटा दिया गया है. कानपुर के मण्डलायुक्त (कमिश्नर) लोकेश एम नोएडा के नए CEO बनाए गए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, जिनमें ऋतु माहेश्वरी भी शामिल हैं. उन्हें नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (NOIDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया है. कानपुर के कमिश्नर लोकेश एम नोएडा के नए सीईओ होंगे.
सन 2003 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोकेश एम पिछले महीने ही कानपुर में पदस्थ किए गए थे. इससे पहले वे सहारनपुर के कमिश्नर थे. उन्हें 2004 बैच के आईएएस अधिकारी राज शेखर की जगह कानपुर में पोस्टिंग दी गई थी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की 2003 बैच की अधिकारी ऋतु माहेश्वरी, आईएएस अधिकारी आलोक गुप्ता की जगह आगरा की कमिश्नर बनाई गई हैं. आलोक गुप्ता कानपुर के कमिश्नर बनाए गए हैं.
ऋतु माहेश्वरी को जुलाई 2019 में गाजियाबाद जिले के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यकाल के बाद नोएडा का सीईओ बनाया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं