विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2017

एनआरएचएम घोटाले की जांच से जुड़े ईडी का पूर्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईडी के पूर्व सहायक निदेशक एन.बी.सिंह तथा उनके सहयोगी सुभाष को शिकायतकर्ता से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.

एनआरएचएम घोटाले की जांच से जुड़े ईडी का पूर्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
ईडी का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार. ( फाइल फोटो )
  • एनआरएचएम घोटाले की जांच से जुड़ा था अधिकारी
  • जांच में ढील देने के बदले मांगी थी 50 लाख की रिश्वत
  • आरोपी का अधिकारी का हो चुका था विभाग से ट्रांसफर
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के एक आरोपी से 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में डेप्युटेशन पर काम करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने छापेमारी की और ईडी के पूर्व सहायक निदेशक एन.बी.सिंह तथा उनके सहयोगी सुभाष को शिकायतकर्ता से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. सिंह ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय में कार्यरत हैं. सिंह ईडी में डेप्युटेशन पर काम कर रहे थे और एनआरएचएम से संबंधित कुछ मामलों क देख रहे थे.

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा, 'जब्त रकम रिश्वत के रूप में मांगी गई 50 लाख की रकम का हिस्सा है, जिसकी मांग सिंह तथा सुभाष ने शिकायतकर्ता सुरेंद्र चौधरी से की थी.' अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के खिलाफ मामले में चल रही जांच में उदारता बरतने के लिए रकम की मांग की गई थी.  अधिकारी के मुताबिक, सिंह को ईडी ने 18 मई को ही रिलीव कर दिया था और उनके केंद्रीय उत्पाद तथा सीमा कर विभाग में भेज दिया था, लेकिन उन्होंने कार्यालय जाना जारी रखा. 

चौधरी की लिखित शिकायत पर सीबीआई ने शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया. उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवासी चौधरी ने कहा है कि अधिकारी ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने रिश्वत नहीं दी, तो उनकी चल तथा अचल संपत्ति जब्त कर ली जाएगी.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NRHM Scam, CBI, ED, Bribe, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com