PM मोदी वार्षिक ‘क्वाड' शिखर बैठक में शामिल होने और संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर' को संबोधित करने के लिए 21 सितंबर से अमेरिका का तीन दिवसीय दौरा करेंगे. वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि वह अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) से मुलाकात करेंगे.

एक चुनावी अभियान को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह (पीएम मोदी) अगले हफ्ते मुझसे मिलने आ रहे हैं. मोदी शानदार नेता हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी मुलाकात के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है. अमेरिका में 5 नवंबर राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections 2024) होना है. ऐसे में ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकत को अहम माना जा रहा है. इस मुलाकात को लेकर अभी तक भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
🔴 #BREAKING : पीएम मोदी से मिलेंगे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप@RajputAditi | @SharmaKadambini | @vishalpandeyk | #DonaldTrump | #PMModi pic.twitter.com/gP15Bsvg42
— NDTV India (@ndtvindia) September 18, 2024
भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे PM मोदी
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे. मोदी 21 सितंबर को डेलवेयर के विलमिंगटन में ‘क्वाड लीडर्स समिट' में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे. इसमें आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे.
इस साल क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी करने की बारी भारत की थी. लेकिन वाशिंगटन के अनुरोध के बाद, भारत अगले साल शिखर बैठक की मेजबानी के लिए सहमत हो गया है.
साथ ही न्यूयॉर्क में पीएम मोदी दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बातचीत भी करेंगे.
इससे पहले PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी मुलाकात फरवरी 2020 में हुई थी. तब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए थे.
ये भी पढें:-भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को कैसे देखते हैं डोनाल्ड ट्रंप, 'ट्रेड इंबैलेंस' का दावा कितना सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं