विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2019

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को 'अजय सिंह बिष्ट' कहने वाले सपा प्रवक्ता पर मुकदमा

सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने मुकदमा कायम होने की सूचना पर CM योगी को टैग किए ट्वीट में कहा, 'असली नाम लेना अगर गुनाह है तो भेजिए पुलिस और गिरफ्तार करवा लीजिए मुझे. उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीरिया को भी कहीं पीछे छोड़ दिया है अब.'

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को 'अजय सिंह बिष्ट' कहने वाले सपा प्रवक्ता पर मुकदमा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
  • सीएम योगी का असली नाम लेने पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने शिवपुर थाने में दर्ज कराया मामला
  • कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत परंपरा के अनुसार जीवन जीते हैं
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहने पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आई.पी. सिंह पर वाराणसी में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मामला अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने शिवपुर थाने में दर्ज कराई है. सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने मुकदमा कायम होने की सूचना पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किए ट्वीट में कहा, 'असली नाम लेना अगर गुनाह है तो भेजिए पुलिस और गिरफ्तार करवा लीजिए मुझे. उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीरिया को भी कहीं पीछे छोड़ दिया है अब.'

महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं पर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, BJP नेता ने आंकड़े पेश कर यूं दिया जवाब

अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने अपनी तहरीर में कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत परंपरा के अनुसार जीवन जीते हैं. गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर होने के बावजूद आई.पी. सिंह सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ की जगह अजय सिंह बिष्ट लिखते हैं. इस तरह वह संतों और उनकी परंपराओं के साथ सनातन धर्म में आस्था रखने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं.

Video: यूपी में बढ़ते अपराध पर प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Aditya Nath, I P SIngh, SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com