उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक दर्दनाक हादसे की जानकारी सामने आ रही है. यहां एक टैंकर बैरिकेड तोड़ते हुए पीएसी जवानों पर जा चढ़ा. दरअसल एक टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर कैंप पर चढ़ गया, जहां जवान बैठे हुए थे. राष्ट्रीय राजमार्ग-91 (NH-91) पर हुए इस भीषण हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किसान आंदोलन (Farmers Protest) के चलते इन जवानों की ड्यूटी हाईवे पर लगाई गई थी, जहां इन्होंने अस्थायी टैंट लगा लिया था. हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ और दोनों मृतक जवान गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जिस वक्त हादसा हुआ एक दर्जन जवान तैनात थे.
पुलिस अधीक्षक ने कहा, "बुलंदशहर के सिंकदराबाद इलाके में एक ट्रैक और टैंकर आपस में टकरा गये. जिसे बाद टैंकर नियंत्रण खोकर कैंप पर चढ़ गया, जिसमें दो पीएसी के जवानों की मौत हो गई है."
Chief Minister Yogi Adityanath has expressed grief on the demise of two PAC jawans in Bulandshahr: CMO
— ANI UP (@ANINewsUP) February 2, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दु:ख प्रकट किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएसी के दो जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है.
(एएनआई के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं