विज्ञापन

बुलंदशहर में पुलिस-स्वाट टीम की शातिर बदमाश से मुठभेड़: गिरफ्तार; अवैध हथियार और बाइक बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बुलंदशहर में पुलिस-स्वाट टीम की शातिर बदमाश से मुठभेड़: गिरफ्तार; अवैध हथियार और बाइक बरामद
मुठभेड़ में आरोपी घायल

Bulandshahr Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. थाना थाना जहांगीराबाद और स्वाट (SWAT) टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, थाना जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम देहात ग्राम जलीलपुर से औरंगाबाद जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहन की चैकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया.  पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वे रुका नहीं और बाइक मोड़करनहर की पटरी की तरफ भागने लगा. 

बदमाश के पैर में लगी गोली

इसी दौरान बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी कर दी. अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाश की पहचान बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के ग्राम रामगढ निवासी पिंकल के रुप में हुई हैं.  घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बदमाश के खिलाफ 12 FIR दर्ज

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, बाइक और सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली, मथुरा और बुलन्दशहर के अलग अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट और चोरी के लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. 

अवैध तमंचा बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहांगीराबाद पुलिस जलीलपुर से औरंगाबाद जाने वाली रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया. इशारे को नजरअंदाज करते हुए उसने नहर की पटरी पर अपनी बाइक को दौड़ाने का प्रयास किया. पुलिस ने अभियुक्ति का पीछा किया.  पुलिस से अपने आप को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लगी है. घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक सफेद धातु की पायल बरामद की गई है. 

ये भी पढ़ें: एटा में भीषण हादसा: खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर की टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल

ये भी पढ़ें: MBA की पढ़ाई कर ठुकराया लाखों का पैकेज, फिर 1 एकड़ में शुरू की गुलाब की खेती; सालाना 20 लाख कमा रहे मोहित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter, Bulandshahr News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com