विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

भारत बंद का BSP सुप्रीमो मायावती ने किया समर्थन, भाजपा पर तंज कसते हुए दिया यह बयान

मायावती ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को नाजायज ठहराया. उन्होंने भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है.

भारत बंद का BSP सुप्रीमो मायावती ने किया समर्थन, भाजपा पर तंज कसते हुए दिया यह बयान
बसपा प्रमुख मायावती. (फाइल फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से जो अधिकार पिछड़े और दलित वर्ग को मिले हैं, भाजपा उन्हें छीनना चाहती है. मायावती ने हालांकि बंद के दौरान प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को नाजायज ठहराया है. बसपा प्रमुख ने भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, 'बसपा आंदोलन का समर्थन करती है, लेकिन इस दौरान हुई हिंसा को जायज नहीं ठहराती.'

यह भी पढ़ें : भारत बंद की वजह से देशभर में करीब 100 ट्रेनें हुईं प्रभावित

मायावती ने कहा कि कुछ जातिवादी लोग दलित और पिछड़े लोगों की आड़ में इस आंदोलन को हिंसक बना रहे हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछड़ा और दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में फर्क का ही परिणाम है कि आज लोग सड़क पर उतरे हैं. बाबा साहेब के अथक प्रयासों से जो अधिकार पिछड़े और दलित वर्ग को मिले हैं, भाजपा उन्हें छीनना चाहती है. सरकार की इन नीतियों के चलते दलितों और आदिवासियों में गुस्सा है.

VIDEO : सिंपल समाचार : दलित ऐक्ट पर विवाद क्यों?


बसपा सुप्रीमो ने कहा, 'आरक्षण खत्म करने के लिए भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाइजेशन करती जा रही है. इसलिए हम प्राइवेट संस्थानों में भी दलित और पिछड़ों को आरक्षण की लगातार मांग कर रहे हैं.' गौरतलब है कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पूरे देश में दलित संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद का आयोजन किया गया. इसका व्यापक असर पूरे देश में देखने को मिला है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati, Bharat Bandh 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com