विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

अपनी सरकार के खिलाफ इस BJP नेता का प्रदर्शन, कहा- आरक्षण खत्म किया तो बहेंगी खून की नदियां

भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है.

अपनी सरकार के खिलाफ इस BJP नेता का प्रदर्शन, कहा- आरक्षण खत्म किया तो बहेंगी खून की नदियां
सांसद सावित्री बाई फुले (फाइल फोटो)
  • अपनी सरकार के खिलाफ सावित्री बाई फुले का प्रदर्शन
  • कहा- आरक्षण खत्म किया तो बहेंगी खून की नदियां
  • सावित्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "संविधान और आरक्षण खतरे में है.
लखनऊ: भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. सावित्री ने रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित काशीराम स्मृति उपवन में 'भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ महारैली का आयोजन' किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई भीख नहीं बल्कि प्रतिनिधित्व का मामला है. अगर आरक्षण को खत्म करने का दुस्साहस किया गया तो भारत की धरती पर खून की नदियां बहेंगी.

यह भी पढ़ें: डॉ अंबेडकर के नाम में बदलाव पर बीजेपी की सांसद सावित्री बाई फुले हुईं नाराज

सावित्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "संविधान और आरक्षण खतरे में है. मैं सांसद रहूं या न रहूं लेकिन संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दूंगी. आरक्षण कोई भीख नहीं बल्कि प्रतिनिधित्व का मामला है. यदि शासक वर्ग ने भारत के संविधान को बदलने और हमारे आरक्षण को खत्म करने का दुस्साहस किया तो भारत की धरती पर खून की नदियां बहेंगी." 

यह भी पढ़ें: SC/ST एक्‍ट: बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले BSP से जुड़ने को तैयार, दलित MP करेंगे पीएम से मुलाकात

उन्होंने कहा कि आरक्षण हमारे बाबा साहेब का दिया अधिकार है किसी और के बाप दादा या भगवान का नहीं. यह सवाल पूछे जाने पर कि आप भाजपा की सांसद हैं और अब क्या भाजपा छोड़ेंगी. साध्वी ने कहा, "मैं भारत की सांसद हूं और जब तक मेरा कार्यकाल है तब तक मैं सांसद रहूंगी."

VIDEO: आरक्षण पर पार्टी के रुख़ से नाराज़ BJP सांसद
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Savitri Bai Phule, Reservation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com