विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2019

बीजेपी नेता का बेटा अपने साथी के साथ नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार

भाजपा के एक नेता के बेटे को अपने साथी के साथ यहां एक होटल में कथित तौर पर नशीला पदार्थ हेरोइन रखने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

बीजेपी नेता का बेटा अपने साथी के साथ नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
हमीरपुर:

भाजपा के एक नेता के बेटे को अपने साथी के साथ यहां एक होटल में कथित तौर पर नशीला पदार्थ हेरोइन रखने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.  पुलिस अधीक्षक अरिजीत सेन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता अनिल भाटिया के पुत्र कुनाल भाटिया (18) और उसके साथी रोहित शर्मा (21) को होटल के कमरे में उनके पास से 32 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. 

हरियाणा: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका,सुमित्रा चौहान हुईं बीजेपी में शामिल

उन्होंने बताया कि आरोपी होटल से नशीला पदार्थ बेच रहे थे और इस होटल का मालिक एक अन्य बीजेपी नेता का भाई है. सेन ने बताया कि भाटिया और शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

Video: असम में अनुच्छेद 371 पर बीजेपी के लिए नई मुश्किलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leader, Arijit Sen, Anil Bhatiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com