विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2019

BJP विधायक बोले- सांसद ने SP-BSP गठबंधन को ऊर्जा दिखाने के लिए MLA को जूते से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक पर जूता चलाकर ऊर्जा का प्रदर्शन किया है. सपा-बसपा गठबंधन को बताया है कि हमारे पास ऊर्जा की कोई कमी नहीं है.यह बयान दिया है बीजेपी के बस्ती से सदर विधायक ने.

Shoe fight : बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच जूतों से हुई मारपीट का दृश्य.
नई दिल्ली:

यूपी के संत कबीरनगर (Sant Kabir Nagar) सांसद शरद त्रिपाठी(Sharad Tripathi) की ओर से पार्टी के ही विधायक राकेश बघेल की जूतों से पिटाई(Shoe Fight) की घटना लगातार चर्चा में है. अब इस मामले में बस्ती के विधायक दयाराम चौधरी ने अजब बयान देते हुए कहा है कि यह सब महाठबंधन को ऊर्जा दिखाने के लिए किया गया. हम मायावती और अखिलेश यादव के सपा-बसपा गठबंधन को दिखाना चाहते हैं कि हमारे पास ऊर्जा की कोई कमी नहीं है. दयाराम चौधरी ने कहा कि  सांसद ने जूता चलाकर ऊर्जा का प्रदर्शन किया है. सांसद ने अपनी ताकत दिखाई. हालांकि बाद में विधायक ने जूतों से पार्टी के ही विधायक की पिटाई से साफ इन्कार कर दिया. कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, जो बताया जा रहा है. विधायक की पिटाई विरोधियों की साजिश है. उन्होंने कहा कि हम सपा-बसपा गठबंधन को दिखाना चाहते थे कि हमारे पास ऊर्जा की तनिक भी कमी नहीं है. पार्टी सांसद शरद त्रिपाठी के विधायक को पीटने के मामले में कहीं कुछ वैसा नहीं है...बस ऊर्जा का प्रदर्शन हुआ है. किसी को न जूता मारा गया और न कुछ हुआ. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: BJP सांसद ने संतकबीर नगर मेंअपनी ही पार्टी के विधायक को जूते से पीटा

क्या है पूरा मामला
 उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले में बीते दिनों  सरकारी मीटिंग के दौरान बीजेपी (BJP)  सांसद और विधायक आपस में भिड़ गए थे. मीटिंग के दौरान कहासुनी होने पर जब विधायक राकेश सिंह ने जूता दिखाने की कोशिश की तो बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी (BJP MP Sharad Tripathi) ने इस दौरान ताबड़तोड़ उनकी जूतों से पिटाई कर दी थी.इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों ने भी मारपीट की. दोनों नेताओं में फाउंडेशन स्टोन पर नाम लिखवाने को लेकर मारपीट हुई. इस दौरान भारी हंगामे और मारपीट से मौके पर अफरातफरी भी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने मामले को आगे बढ़ने से बचाने के लिए बीच बचाव किया. इस विवाद को लेकर जमकर नारेबाजी भी हुई.  ये मारपीट कलेक्ट्रेट में चल रही जिला कार्ययोजना समिति की बैठक के दौरान हुई. दोनों नेताओं के बीच हो रही मारपीट को रोकने के लिए मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं रूके.

यह भी पढ़ें- अपनी ही पार्टी के विधायक पर जब सांसद ने की जूतों की बारिश तो ट्विटर पर लोगों ने ऐसे लिए मजे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में BJP सांसद शरद त्रिपाठी (Sharad Tripathi) बार-बार कहते हुए सुने जा सकते हैं कि सांसद कौन है. सवाल-जवाब के दौर के बाद सांसद शरद त्रिपाठी अपना आपा खो बैठे और जूता निकाल कर बीजेपी विधायक राकेश सिंह (Rakesh Singh) को पीटने लगे. हालांकि मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश सिंह भी अपनी सीट से उठे और शरद त्रिपाठी के पास पहुंचे और उसी अंदाज में जवाब दिया, लेकिन फर्क सिर्फ इतना था कि विधायक जी ने अपने जूते नहीं निकाले थे. 

यह भी पढ़ें- Exclusive : मोदी सरकार ने जूते बरसाने वाले सांसद को विदेश मंत्रालय सहित कई समितियों में बना रखा है मेंबर

सांसद ने कहा- शर्मिंदा हूं
संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) से बीजेपी (BJP) सांसद शरद त्रिपाठी (Sharad Tripathi) और विधायक राकेश सिंह (Rakesh Singh) का ये वीडियो खूब वायरल हुआ. हालांकि इस वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने कहा, 'मुझे इस घटना पर खेद है और मैं बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं. जो कुछ भी हुआ वह मेरे सामान्य व्यवहार के खिलाफ था. अगर मुझे राज्य प्रमुख द्वारा बुलाया जाता है तो मैं अपनी बात रख दूंगा.' बेशक अब वे कुछ भी कहें लेकिन एजाज खान ने उनके बहाने मनोज तिवारी पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा.

वीडियो- BJP विधायक बोले- SP-BSP गठबंधन को ऊर्जा दिखाने के लिए सांसद ने MLA पर चलाया जूता 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com