विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2018

यूपी के इस पहलवान ने कुश्ती में जीता 51 हजार रुपए का इनाम

मथुरा में होने वाली अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता की आखिरी कुश्ती जीतकर हाथरस के हरकेश पहलवान ने 51 हजार रुपए का इनाम जीत लिया है.

यूपी के इस पहलवान ने कुश्ती में जीता 51 हजार रुपए का इनाम
कुश्ती की प्रतीकात्मक तस्वीर
  • यूपी के पहलवान पड़ा भारी
  • भारत केसरी ने जीते 51 हजार रुपए
  • पंजाब के कुलविंदर को हराया
नई दिल्ली: मथुरा जनपद के अड़ींग कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला जगन प्रसाद गुप्ता की स्मृति में होने वाली अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता की आखिरी कुश्ती जीतकर हाथरस के हरकेश पहलवान ने 51 हजार रुपए का इनाम जीत लिया है. उन्होंने पंजाब के कुलविंदर सिंह को हराया. होली के अवसर पर 20 वर्ष से लगातार आयोजित किए जा रहे इस दंगल में लगातार तीन वर्षों तक आखिरी कुश्ती जीतकर हरकेश ने गुरुवार को सवा किलो चांदी की गुर्ज (दंगल विजेता को प्रदान किया जाने वाला स्मृति चिह्न) भी अपने नाम कर ली.

मां की खातिर PWL में सुशील कुमार को मात देना चाहते हैं प्रवीण राणा, ये है कारण

दंगल कमेटी के अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष रणवीर चैधरी ने बताया, दंगल में दूसरा स्थान राजस्थान के भीम पहलवान का रहा जिन्होंने बसेला के शिब्बो पहलवान को हराकर 31 हजार रुपए का इनाम जीता. तीसरे स्थान के लिए 21 हजार रुपए की छह कुश्तियां कराई गईं.

उन्होंने बताया, इनमें विक्रम पहलवान निवासी जानू ने दिल्ली के प्रवीण पहलवान को पराजित किया. दूसरी कुश्ती के विजेता मुनीष पहलवान (दिल्ली) रहे. बाकी चार कुश्तियां बराबरी पर छूटीं. 11 हजार रुपये की भी कई कुश्तियां हुईं. इससे कम मूल्य की कुश्तियां दंगल समाप्त होने तक होती रहीं.

गीता फोगट का 'दंगल' खत्म..! इसलिए नहीं कर सकीं राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई

आयोजन समिति के सदस्य दिलीप यादव के अनुसार दंगल में छह राज्यों के सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया. छह घण्टे के इस आयोजन को देखने के लिए कई हजार की संख्या में ऐतिहासिक टीले पर शिरकत की. विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में कमेटी ने कुल चार लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए.

VIDEO: मिलिए रियल 'दंगल गर्ल' पूजा ढांडा से...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Kesari, Hathras, Wrestling, Dangal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com