विज्ञापन

बस्ती में तेज आंधी से हवा में उड़ी 3.80 करोड़ की पानी टंकी, 100 मीटर दूर जाकर गिरी

घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है.

बस्ती में तेज आंधी से हवा में उड़ी 3.80 करोड़ की पानी टंकी, 100 मीटर दूर जाकर गिरी

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तेज आंधी के चलते जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी हवा में उड़ गई है. हवा के तेज झोंकों में स्टील से बनी यह संरचना अपनी जगह से उखड़कर दूर जा गिरी, जिसके बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. तेज हवा से निर्माणाधीन स्टील से बनी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई. यह वाटरहेड संरचना अपनी जगह से उखड़ कर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी.

वाटरहेड की बाउंड्रीवाल का लगभग 50 मीटर हिस्सा भी ढह गया. गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. निर्माण स्थल आबादी से दूर होने के कारण बड़ा हादसा टल गया. करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से इस टंकी का निर्माण कराया जा रहा है. जल जीवन मिशन योजना के तहत पिछले चार वर्षों से यह टंकी निर्माणाधीन बताई जा रही है.

घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है. सूचना मिलने पर जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे. यह पूरी घटना बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के परशुरामपुर स्थित शंकरपुर गांव की बताई जा रही है.

(एनडीटीवी के लिए सतीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
img
पीयूष जयजान
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basti Water Tank Damage, Jal Jeevan Mission, Storm Damage UP, Shankarpur Village, Harraiya Basti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com