विज्ञापन

पाइपलाइन होने के बावजूद गांव में नहीं आ रहा पानी? घर बैठे ऐसे दर्ज कराएं शिकायत; जानें पूरी प्रक्रिया

जल जीवन मिशन और राज्य सरकार की पेयजल योजनाओं के जरिए गांवों तक पाइपलाइन तो पहुंच गई है, लेकिन तकनीकी खामियों या लापरवाही के चलते नलों में पानी न आने की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं. जानिए शिकायत दर्ज कराने की आसान और असरदार प्रक्रिया.

पाइपलाइन होने के बावजूद गांव में नहीं आ रहा पानी? घर बैठे ऐसे दर्ज कराएं शिकायत; जानें पूरी प्रक्रिया
गांव में नल का पानी नहीं आने पर घर बैठे शिकायत कर सकते हैं.
NDTV

Gramin Jal Aapurti Complaint Online: देश के ग्रामीण इलाकों में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछा दी गई है, लेकिन कई गांवों में देखरेख की कमी, मोटर खराब होने या वाल्व बंद होने से नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है. अगर आपके गांव में भी पाइप लाइन बिछने के बावजूद पानी की समस्या बनी हुई है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप पंचायत स्तर से लेकर जल समाधान पोर्टल और टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर के जरिए घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. दरअसल, स्थानीय पंचायत से लेकर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के डिजिटल पोर्टल्स पर इसके त्वरित समाधान के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाई गई है.

अगर आपके गांव या मोहल्ले में भी जलापूर्ति बाधित है, तो आप नीचे बताए गए तीन मुख्य माध्यमों से शिकायत दर्ज कराकर अपनी समस्या का हल करवा सकते हैं.

स्थानीय स्तर पर ऐसे करें शिकायत

गांव के वॉटर पंप हाउस (पानी की टंकी) पर तैनात पंप ऑपरेटर से मिलें. कई बार बिजली कटौती, मोटर में तकनीकी खराबी, या मुख्य वाल्व बंद होने के कारण आपूर्ति रुक जाती है.
अगर पंप ऑपरेटर सुनवाई न करे, तो अपने ग्राम सचिव या ग्राम प्रधान या सरपंच को लिखित आवेदन दें. पंचायत स्तर पर गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सचिव को इसकी जानकारी जरूर दें, क्योंकि योजना के संचालन व रखरखाव की प्राथमिक जिम्मेदारी इसी समिति की होती है.

टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

  • अगर स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होती है, तो आप सीधे राज्य व केंद्र सरकार के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं, जहां से आपको एक रेफरेंस नंबर जारी किया जाता है.
  • राष्ट्रीय पेयजल हेल्पलाइन नंबर : पानी की सप्लाई से संबंधित किसी भी समस्या के लिए देशव्यापी टोल फ्री नंबर 1916 है. इस पर कॉल कर पानी से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.  
  • उत्तर प्रदेश जल समाधान हेल्पलाइन: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और नलों में पानी से संबंधित समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001212164 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
  •  हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हेल्पलाइन: अगर आप हरियाणा में रहते हैं तो 18001805678 पर कॉल कर पानी संबंधि अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

जल समाधान पोर्टल और ऑनलाइन ऐप से शिकायत

 जल समाधान पोर्टल

  •  आधिकारिक Jal Samadhan Portal पर जाएं.
  •  अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के जरिए लॉगिन करें.
  • अनियमित जल आपूर्ति या पाइपलाइन क्षतिग्रस्त का विकल्प चुनें.
  •  अपना जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गांव चुनकर समस्या की फोटो या वीडियो के साथ फॉर्म सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें- वृद्धा पेंशन की राशि कभी नहीं रुकेगी, अभी घर बैठे अपडेट कर लें ये दो चीजें

जल समाधान मोबाइल ऐप

  • गूगल प्ले स्टोर से Jal Samadhan UP ऐप डाउनलोड कर भी शिकायत दर्ज और स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है.
  • राज्यों के नागरिक जल जीवन मिशन की आधिकारिक वेबसाइट के Citizen Corner में जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- आटा चक्की-दूध डेयरी खोलनी है तो कहां-कैसे मिलेगा सस्ता लोन, सरकार देती है 35% सब्सिडी, जानें कैसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jal Jeevan Mission Action, Jal Jeevan Mission Case, Jal Jeevan Mission Fail, Water Supply Cut Off, Water Supply Affected
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com