विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2019

नागरिकता संशोधन विधेयक पर सपा सांसद आजम खान का आया Reaction, कही यह बात... 

समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद आजम खान (Azam Khan) ने कहा कि मुसलमानों के पास 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान जाने या फिर भारत में ही रहकर बसने का विकल्प था और उन्होंने यहीं रहने का विकल्प चुना, इसलिए मुस्लिम सबसे बड़े देश भक्त हैं.

नागरिकता संशोधन विधेयक पर सपा सांसद आजम खान का आया Reaction, कही यह बात... 
सपा सांसद आजम खान.
रामपुर:

समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद आजम खान (Azam Khan) ने कहा कि मुसलमानों के पास 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान जाने या फिर भारत में ही रहकर बसने का विकल्प था और उन्होंने यहीं रहने का विकल्प चुना, इसलिए मुस्लिम सबसे बड़े देश भक्त हैं. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से दिसंबर 2014 से पहले भारत आए गैर-इस्लामी शरणार्थियों को नागरिकता देने वाले विधेयक (Citizenship Bill) के लोकसभा से पास हो जाने पर पत्रकारों से बात करते हुए आजम ने यहां यह बात कही.

नागरिकता बिल पर फिर पलटी शिवसेना: उद्धव ठाकरे बोले- हम तब तक बिल का समर्थन नहीं करेंगे, जब तक...

आजम खान ने कहा, 'जो यहां रुके अन्य के मुकाबले वे बड़े देश भक्त हैं. अगर देशभक्ति के लिए यही सजा है तो मैं बस यह कह सकता हूं कि लोकतंत्र में केवल सिर गिने जाते हैं, दिमाग नहीं.' आजम खान ने कहा कि विधेयक पर बहस के दौरान सरकार ने विपक्ष को नहीं सुना.

उन्होंने कहा, 'विधेयक का पास होना संख्याबल का खेल था. विपक्ष के पास संख्या नहीं थी, सरकार को चाहिए था कि विपक्ष क्या कहना चाहता है उसे सुना जाए.' विधेयक लोकसभा में पहले ही मत विभाजन के माध्यम से पास हो चुका है. एक दिन पहले सोमवार को दोपहर चार बजे से विधेयक पर चर्चा शुरू हुई और देर रात 12:06 बजे तक लंबी बहस के बाद इस विधेयक के पक्ष में 311 वोट पड़े और इसके विरोध में 80 वोट पड़े. 

Video: नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Citizenship Bill, Azam Khan On Citizenship Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com