- आजम खान ने जेल में मानवाधिकारों के उल्लंघन और छोटे कोठरों में लंबे समय तक बंद रखने का आरोप लगाया
- उन्होंने बताया कि जेल में उन्हें अत्यंत खराब खाना दिया गया और अमानवीय व्यवहार सहना पड़ा है
- आजम खान ने ईडी और पुलिस पर बदसलूकी और झूठे चोरी के आरोप लगाने का आरोप लगाया
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान ने रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जेल की कुप्रबंधन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जेल में उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ. आजम का आरोप है कि उन्हें और उनके बेटे को लंबे समय तक बेहद छोटी कोठरी में रखा गया. उन्होंने कहा दो लोगों को 11×7 फुट की कोठरी में 20 से 24 घंटे तक बंद रखा गया. हमें ऐसा खाना दिया जाता था जिसे शायद कोई आवारा कुत्ता भी न खाए. इसकी जांच होनी चाहिए.
आजम खान ने कहा कि सरकार जेलों को भारी फंड देती है, लेकिन असल में इन जेलों के अंदर क्या हो रहा है? अगर हमारे जीवनकाल में अगर व्यवस्था में बदलाव आता है, तो हम निश्चित रूप से जेल प्रशासन को पूरी तरह से सुधारने की कोशिश करेंगे.
'हमने बहुत क्रूरता झेली'
उन्होंने आगे कहा, "हमारे साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया गया है. हमने बहुत क्रूरता झेली है. जब मैंने सरेंडर किया था, तब मेरा वजन 98 किलो था. आज मेरा वजन 70 किलो है. अपनी ईमानदारी के बदले मुझे यही इनाम मिला है. एक ऐसी खूबी जो, जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं, आज भी बेदाग है. मुझ पर भले ही दूसरे आरोप लगाए गए हों, लेकिन कभी भी चोरी, बेईमानी या कमीशन लेने का कोई आरोप नहीं लगा है.'
#WATCH | Rampur, UP: SP leader Azam Khan says, "...Our human rights have been violated. Under no law can two individuals be confined for 20-24 hours in an 11x7-foot cell. We are served food that perhaps even a stray dog on the street would refuse to eat. The govt allocates substantial funds, but what is actually happening inside these prisons? If, in our lifetime, there is ever a systemic change, we will certainly strive to overhaul the prison administration." He adds, "We have been treated in a deeply inhumane manner; we have endured immense cruelty. When I surrendered, I weighed 98 kgs; today, I weigh 70 kgs. This is the 'reward' I have received for my integrity, a quality that, as most people know, remains untarnished. While other accusations may have been levelled against me, there has never been any charge of theft, dishonesty, or taking commissions."
— ANI (@ANI) November 19, 2026
ईडी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा, 'ED ने हमारे साथ बदसलूकी की. उनके साथ आए मुरादाबाद के पुलिसकर्मियों ने हमें चोटें भी पहुंचाईं. शायद यह पहली बार है जब मुझ जैसे व्यक्ति पर मुर्गियों की चोरी कराने का आरोप लगा है. सिर्फ मुर्गियां ही नहीं, बल्कि बकरियां, भैंसें और यहां तक कि फर्नीचर की चोरी का भी आरोप है. इनमें से एक मामले में तो 21 साल की जेल और 36 लाख रुपये जुर्माने की सजा है और यह सिर्फ एक मामले की बात है. निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, सभी जानते हैं कि हमारे साथ क्या हो रहा है. पूरा देश जानता है.
2006 तक जौहर यूनिवर्सिटी 90% बनकर तैयार हो गई थी: आजम खान
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ की गई कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए, समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान ने गुरुवार को कहा कि 2004 से 2006 के बीच ही यूनिवर्सिटी का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका था. उन्होंने निर्माण लागत का आकलन करने के लिए आयकर विभाग द्वारा मौजूदा CPWD दरों का इस्तेमाल किए जाने पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उस समय निर्माण लागत लगभग 120-125 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जबकि विभाग ने 2400 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर लागू की है. उन्होंने यह भी बताया कि सैकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से अपना श्रम देकर यूनिवर्सिटी के निर्माण में योगदान दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं